पुलिस के हत्थे चढ़े तीन शातिर पशु चोर

पुलिस के हत्थे चढ़े तीन शातिर पशु चोर
  • सहारनपुर में बेहट कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी।

बेहट। कोतवाली पुलिस ने भैंस चोरी करने वाले तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली।

मिली जानकारी के अनुसार बेहट कोतवाली पुलिस द्वारा प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत पुलिस ने भैंस चोरी करने वाले तीन आरोपियों फैजान पुत्र खालिक, आमिर पुत्र शमशाद निवासीगण रेहड़ी मोहिद्दीनपुर थाना बेहट व नासिर पुत्र रिजवान निवासी ताजपुरा थाना बेहट को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई भैंस को बेचकर प्राप्त 45 हजार रूपए की नगदी, दो नाजायज छूरे एवं महेंद्रा पिकअप गाड़ी यूपी11बीटी-7743 बरामद कर ली।

थाना प्रभारी बृजेश कुमार पांडेय ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि फैजान अपने साथियों के साथ मैक्स पिकअप में सुनसान जगह या जहां से आसानी से पशुओं को गाड़ी में चढ़ाया जा सके, वहां से पशु चोरी करता है। उन्होंने बताया कि फैजान विगत कुछ दिनों पूर्व चोरी के मामले में जेल गया था। फैजान ने थाना चिलकाना क्षेत्र से भी अपने साथियों के साथ भैंस चोरी की थी। उन्होंने बताया कि फैजान व आमिर पूर्व में भी भैंस चोरी व गौकशी के मामलों में जेल जा चुके हैं। पैसे के लालच में आकर उक्त आरोपी पशुओं को चोरी करने की घटनाओं को अंजाम देते हैं।