शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह के आदर्श विजेंद्र इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मास्यूटिकल साइंसेज के तीन छात्रों ने ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (GPAT) की परीक्षा में रैंक प्राप्त की
गंगोह : नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम द्वारा आयोजित ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (GPAT) 2026 में आदर्श विजेंद्र इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मास्यूटिकल साइंसेज के तीन मेधावी छात्र दिलनवाज, जसवंत सैनी, रविकांत ने इस परीक्षा को उत्तीर्ण किया है, ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है जो भारत भर के प्रतिष्ठित फार्मेसी संस्थानों में छात्रों को पोस्ट ग्रेजुएशन में प्रवेश देने के लिए आयोजित की जाती है। यह परीक्षा उत्तीर्ण करने के उपरांत छात्रों को पोस्ट ग्रेजुएशन के अध्ययन के लिए फार्मेसी काउंसिल आफ इंडिया की ओर से प्रति माह छात्रवृत्ति दी जाती है।

इस अवसर पर शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह ने परीक्षा में उत्तीर्ण हुए छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और छात्रों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी सफल छात्र आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश और समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
इस अवसर पर शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह ने छात्रों को शुभकामनाएं दी और कहा कि सफलता का मूल मंत्र सतत प्रयास और सकारात्मक दृष्टिकोण है। परीक्षा में सफल छात्र अपने ज्ञान और कौशल के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर आदर्श विजेंद्र इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मास्यूटिकल साइंसेज के डायरेक्टर प्रो.(डॉ.) भूपेंद्र चौहान ने छात्रों को अनेक शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर उत्तीर्ण सभी छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं शोभित विश्वविद्यालय गंगोह को दिया।

