सहारनपुर के तीन जूडो खिलाडिय़ों ने जीते पदक

- सहारनपुर में पदक विजेता जूडो खिलाड़ी।
सहारनपुर। लखनऊ में आयोजित सब जूनियर स्टेट जूडो प्रतियोगिता में सहारनपुर के जूडोकाओ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण व एक कांस्य पदक हासिल कर लिया।
सहारनपुर जिला जूडो एसोसिएशन के संस्थापक सचिव दीपक गुप्ता ने बताया कि लखनऊ के केडीसिंह बाबू स्टेडियम में उत्तर प्रदेश जूडो संघ द्वारा आयोजित सब जूनियर स्टेट जूडो प्रतियोगिता के 40 किग्रा भार वर्ग में मान्या कपूर ने स्वर्ण पदक, 48 किग्रा भार वर्ग में प्रज्ञा ने स्वर्ण पदक तथा 36 किग्रा भार वर्ग में रूहानी वाधवा ने कांस्य पदक प्राप्त किया। वहीं तास्वी भटनागर, आदित्य कौशिक, अभय कौशिक, अभय प्रताप सिंह ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
सभी पदक विजेता खिलाडिय़ों को जूडो संघ के संरक्षक ए. सी. गुप्ता, अध्यक्ष डा. एस. के. शर्मा, उपाध्यक्ष पंकज बंसल, पंकज मल्होत्रा, दलीप वर्मा, विवेक गर्ग, अनिल अग्रवाल, संजय कुमार गुप्ता, सुषमा सिंह, राजी शर्मा, प्रदीप कुमार, तान्या सेठ, विधि जैन, अमन झा, साजेब खान, अर्णव गुप्ता ने हर्ष व्यक्त किया है।