shobhit University Gangoh
 

महिला समेत तीन नशा तस्करों को भेजा जेल

महिला समेत तीन नशा तस्करों को भेजा जेल
  • सहारनपुर में बेहट पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए नशा तस्कर।

बेहट [24CN]। कोतवाली पुलिस ने तीन नशा तस्करों को दबोचकर उनके कब्जे से 300 ग्राम नाजायज चरस बरामद कर ली।

मिली जानकारी के अनुसार बेहट कोतवाली पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार पांडेय व उपनिरीक्षक रामकिशन सिंह के नेतृत्व में मादक पदार्थों की बिक्री की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत तीन शातिर नशा तस्करों को शमशीदा पत्नी अकबर इस्तखार पुत्र इसराइल व दानिश पुत्र अकबर निवासीगण गांव पथरवा थाना बेहट को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 100-100 ग्राम नाजायज चरस बरामद कर ली। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा-8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।

 

Jamia Tibbia