पुलिस के हत्थे चढ़े तीन नशा तस्कर, अवैध चरस बरामद

पुलिस के हत्थे चढ़े तीन नशा तस्कर, अवैध चरस बरामद
  • सहारनपुर में सरसावा पुलिस द्वारा दबोचे गए नशा तस्कर।

सरसावा। थाना सरसावा पुलिस ने नशे के कारोबार में लिप्त तीन आरोपियों को दबोचकर उनके कब्जे से भारी मात्रा में नाजायज चरस बरामद कर ली।

मिली जानकारी जानकारी के अनुसार थाना सरसावा पुलिस द्वारा थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत उपनिरीक्षक बृजपाल सिंह व सतेंद्र सिंह ने शाहजहांपुर चिलकाना रोड मंदिर के पास से तीन नशा तस्करों कुर्बान पुत्र मंगता निवासी गांव घंघोड़ थाना सरसावा, अंकित पु़त्र देशराज निवासी शाहजहांपुर थाना सरसावा, आमिर पुत्र आरिफ निवासी रायपुर थाना सदर यमुनानगर हरियाणा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 355 नाजायज चरस व एक बाइक बरामद कर ली। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा-8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।