कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा तीन दिवसीय टेक्निकल फेस्ट “टेक्नोजूम 3.0″ कार्यक्रम का समापन
गंगोह [24CN] : शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में दिनांक 14-03-2026 दिन शनिवार को स्कूल ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय टेक्निकल फेस्ट “टेक्नोजूम 3.0″ कार्यक्रम का समापन किया गया। टेक्निकल फेस्ट “टेक्नोजूम 3.0″ में तीन दिन अनेक गतिविधियां संचालित की गई, जिनमे एथिकल हैकिंग, आइडियाथॉन एंड स्टार्टअप प्रेजेंटेशन, ऑनलाइन गेमिंग, कोड स्प्रिंट गतिविधियां शामिल रही। इस अवसर पर शोभित विश्वविद्यालय गंगोह व बाह्य शिक्षण संस्थानों के लगभग 800 छात्र एवं छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दूसरे दिन विशेष आमंत्रण पर श्री वंश शेखर, निदेशक, न्यू इनिशिएटिव, शोभित विश्वविद्यालय, श्री वासु शोभित, उपाध्यक्ष (प्रौद्योगिकी) शोभित विश्वविद्यालय उपस्थित रहे, जिन्होंने छात्र एवं छात्राओं से प्रोजेक्ट के सम्बन्ध में प्रतिपुष्टि प्राप्त की और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के प्रथम दिन एथिकल हैकिंग, आइडियाथॉन एंड स्टार्टअप प्रेजेंटेशन, ऑनलाइन गेमिंग, कोड स्प्रिंट में प्रतिभागियों ने अपना कौशल दिखाया तथा दूसरे दिन छात्रों ने टाइपिंग स्पीड, ऑनलाइन गेमिंग, हैकथॉन एवं टेक्नो अंताक्षरी में प्रतिभाग किया जिसमे छात्रों द्वारा दी गई समस्या पर लगातार कोडिंग के द्वारा समाधान किया व टेक्नो अंताक्षरी में दिए गए टास्क को रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंतिम दिन सभी छात्रों द्वारा टेक्निकल मूवी मेकिंग के अंतर्गत विभिन्न सामाजिक मुद्दों को कलात्मक तरीके से दर्शाया गया।
पुरे आयोजन में विभिन्न गतिविधियों में विजेता प्रतिभागी जिनमे एथिकल हैकिंग में प्रथम वीना, द्वितीय आस्था सिंघल विजेता रहे एवं आइडियाथॉन में प्रथम आदित्य पुंडीर, द्वितीय निखिल व निकुंज विजेता रहे, ऑनलाइन गेमिंग में प्रथम अर्जुन व् वंश कुमार, द्वितीय मोमिन व वंश शर्मा विजेता रहे तथा हैकथॉन में प्रथम अहम सैनी एंड टीम, द्वितीय अर्जुन वर्मा एंड टीम विजेता रहे। एंड टेक्नो अंताक्षरी में प्रथम यस शर्मा एंड टीम, द्वितीय दिव्य प्रकाश सैनी एंड टीम एवं टेक्निकल मूवी मेकिंग में प्रथम अनमोल एंड टीम द्वितीय हरी अनंत एंड टीम विजेता रहे। सभी विजेता प्रतिभागियों की पुरस्कार धनराशि उनके बैंक खातों में प्रेषित की गई तथा विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किये गए। कार्यक्रम में विजेता प्रतिभागियों का चयन निर्णायक मंडल द्वारा किया गया, निर्णायक मंडल में प्रो.(डॉ.) प्रशांत कुमार, प्रो.(डॉ.) जसवीर सिंह राणा, डॉ. नवीन कुमार, डॉ. शिवानी, डॉ. सरिता शर्मा, रवि भटनागर, स्वाति राजौरा, सिकंदर, सयंम शामिल रहे। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. नितिन कुमार एवं डॉ. सुमिका जैन रहे।

इस अवसर पर शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह एवं कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह ने टेक्निकल फेस्ट “टेक्नोजूम 3.0″ की सफलता पर आयोजकों को अनेक शुभकामनाये दी।
इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रो.(डॉ.) तरुण कुमार शर्मा डीन एकेडमिक्स प्रो.(डॉ.) वरुण बंसल विभागाध्यक्ष, कुलदीप चौहान, अरुण सैनी, जीतेन्द्र सैनी, नमन सैनी, सहनवाज, अनूप कुमार, तरुण सैनी, विशाल कुमार, सागर पंवार, दिव्या, आदि शिक्षकगण उपस्थित रहे।
