एक्मे ग्लोबल स्कूल में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन

एक्मे ग्लोबल स्कूल में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन
  • सहारनपुर में एक्मे ग्लोबल स्कूल में सफल प्रतिभागी बच्चे एवं अतिथिगण।

सहारनपुर। प्रमुख शिक्षण संस्था एक्मे ग्लोबल स्कूल में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता के पहले दिन बच्चों ने अपनी उत्कृष्ट कला का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में जनपद के सीबीएसई बोर्ड के 15 स्कूलों के बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भागीदारी की। जनता रोड स्थित एक्मे ग्लोबल स्कूल में आयोजित 3 दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि पदमश्री भारत भूषण ने दीप प्रज्जवलित करके किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में खेल खेलना और योगाभ्यास करना भी आवश्यक है जिससे उनमें बुद्धि के साथ-साथ शारीरिक स्वास्थ्य भी उत्तम रहता है। इसके लिए उन्हें अपने पौष्टिक भोजन के साथ-साथ प्रात:काल उठना, योगा करना और शारीरिक श्रम करना भी आवश्यक है। प्रधानाचार्य सहगल ने बच्चों का आह्वान किया कि सभी बच्चे खेल प्रतियोगिता में विशेष रूचि लें और शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करें। प्रतियोगिता में जिला स्तर के विद्यालयों में एनआर पब्लिक स्कूल, रोज पब्लिक स्कूल, नेशनल निधि पब्लिक स्कूल, ब्राइट फ्यूचर स्कूल और फस्र्ट स्टेप स्कूल के बच्चों ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रीति, अभिषेक, रॉबिन, मोहम्मद साजिद अंसारी, इलमा, मनीषा, राहुल जैन, संजय भारद्वाज आदि शामिल रहे।