तीन दिवसीय शिविर का शुभारंभ

तीन दिवसीय शिविर का शुभारंभ
  • शिविर में प्रशिक्षण लेती छात्राऐं

देवबंद [24CN]: गुरूवार को रोवर्स-रेंजर्स इकाई के तीन दिवसीय शिविर का शुभारंभ राजकीय मॉडल महाविद्यालय कपूरी गोविंदपुर में किया गया। शिविर में प्रथम दिन छात्र-छात्राओं को विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण दिया गया।

महाविद्यालय में आयोजित हुए शिविर का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित व स्वाउट गाइड का ध्वज फहराकर किया गया। प्राचार्य डा. विपिन कुमार गिरी ने कहा कि लगन, समर्पण और ईमानदारी जैसे गुणों को आत्मसात करके ही रोवर्स-रेंजर्स तैयार होते हैं। डा. मनीष अग्रवाल ने बताया कि मानव सेवा रोवर्स-रेंजर्स का मूल उद्देश्य है। भारत स्काउट गाइड की सहारनपुर शाखा के छात्र प्रशिक्षक मेजर अश्वनी कुमार भारद्वाज एवं छात्रा प्रशिक्षक उषा तोमर ने शिविरार्थियों को प्रार्थना, झंडा गीत, नियम, प्रतिज्ञा, उद्देश्य एवं झंडारोहण सलामी आदि का प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर डा. त्रिसुख सिंह, डा. धीर सिंह, डा. मदनपाल सिंह, डा. शैलेंद्र शर्मा, डा. प्रशांत कुमार व डा. गौरव भट्ट मौजूद रहे।