shobhit University Gangoh
 

मेरठ मेडिकल काॅलेज में भर्ती गाजियाबाद के तीन कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की मौत, एक आज ही मिला था संक्रमित  

मेरठ के मेडिकल काॅलेज में भर्ती गाजियाबाद के तीन कोरोना संक्रमित मरीजों की आज मौत हो गई। इन सभी का मेडिकल के कोविड-19 वार्ड में उपचार चल रहा था। वहीं एक व्यक्ति में आज सुबह ही संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

जानकारी के अनुसार 63 वर्षीय महिला रोगी निवासी इस्लाम नगर गाजियाबाद दिनांक 31 मई 2020 को सुबह 2 30 बजे लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज मेरठ के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती हुई थीं।
उनको 5 दिन से बुखार, सांस फूलना, दस्त और पेट में दर्द की शिकायत थी। मेडिकल कॉलेज में भर्ती से पहले उनके खून के टेस्ट में टाइफाइड बुखार निकला था। यह काफी समय से ब्लड प्रेशर की भी मरीज थीं। इनको मोरबिड ओबेसिटी थी अर्थात इनका वजन बहुत अधिक था।

यह क्रिटिकल अवस्था में ही मेडिकल कॉलेज मेरठ की कोविड-19 अस्पताल में भर्ती हुई थी और इन को आईसीयू में रखा गया था। इनका कोविड-19 टेस्ट कराया गया जोकि पॉजिटिव आया। दिनांक 1 जून 2020 को इनकी हालत बहुत खराब हो गई।

इनका ऑक्सीजन सैचुरेशन बहुत कम हो गया और सुबह 10:00 बजे के लगभग इन को वेंटिलेटर पर रखना पड़ा। इनको सभी आवश्यक इमरजेंसी दवाएं दी गई लेकिन उनको बचाया नहीं जा सका और आज शाम चार बजे उनकी मृत्यु हो गई।

Jamia Tibbia