विभिन्न मामलों में संलिप्त तीन आरोपी भेजे जेल

विभिन्न मामलों में संलिप्त तीन आरोपी भेजे जेल
  • सहारनपुर में कुतुबशेर पुलिस द्वारा दबोचा गया बदमाश।

सहारनपुर। जनपद पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से विभिन्न मामलों में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली पुलिस ने कोतवाली प्रभारी नीरज सिंह व उपनिरीक्षक यशवीर सिंह के नेतृत्व में एक वारंटी आरोपी आरिफ पुत्र मौहम्मद असलम निवासी मौज्जम कालोनी मेहराज मस्जिद के पास नूरबस्ती नगर कोतवाली को मेहराज मस्जिद के पास से गिरफ्तार कर लिया। दबोचा गया आरोपी केस नं. 1615/21 धारा-8/20 एनडीपीएस एक्ट में वांछित चल रहा था। थाना गागलहेड़ी पुलिस ने एक मनचले आरोपी को दबोच लिया।

थाना गागलहेड़ी प्रभारी सुनील नागर व हैड कांस्टेबल साधना के नेतृत्व में थाना गागलहेड़ी की एंटीरोमियो टीम ने एक मनचले युवक उस्मान पुत्र सुलेमान निवासी ग्राम चौरा खुर्द थाना गागलहेड़ी को सियाराम इंटर कालेज के पास खड़े होकर आती-जाती छात्राओं व महिलाओंको देखकर अश्लील फब्तियां कसते हुए कालेज के पास एक दुकान से दबोच लिया।

थाना कुतुबशेर पुलिस ने थाना प्रभारी चंद्रसैन सैनी व उपनिरीक्षक दीपक कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत हौजखेड़ी चौराहे के पास से एक नशा तस्कर नौशाद पुत्र जमशेद निवासी उमेर गार्डन निकट रामगढ़ नहर थाना कुतुबशेर को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दस ग्राम नाजायज स्मैक बरामद कर ली। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ वांछित धाराओं में मुकदमें दर्ज कर जेल भेज दिया।