प्रतिबंधित आम की लकड़ी ले जाते दबोचे तीन आरोपी
- सहारनपुर में गागलहेड़ी पुलिस द्वारा पकड़े गए लकड़ी माफिया।
गागलहेड़ी [24CN]। थाना गागलहेड़ी पुलिस ने चैकिंग के दौरान तीन बदमाशों को प्रतिबंधित आम की लकड़ी ले जाते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ वांछित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार थाना गागलहेड़ी में तैनात पुलिस उपनिरीक्षक राहुल देशवाल के नेतृत्व में चैकिंग के दौरान बेहड़ी गुर्जर के जंगल से तीन आरोपियों इश्तियाक पुत्र सलीम उर्फ शमीम निवासी मक्काबांस थाना गागलहेड़ी, मोहसिन पुत्र खलील निवासी मोहिद्दीनपुर थाना गागलहेड़ी, सोनू पुत्र अली हसन निवासी कस्बा व थाना गागलहेड़ी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ट्रैक्टर संख्या यूपी-11एसी/7364 में प्रतिबंधित हरे आम की लकड़ी, तीन कुल्हाड़े व दो आरे बरामद कर लिए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ वृक्ष संरक्षण अधिनियम 1976 के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
