शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को जान से मारने की धमकी, कॉल पर कहा- ‘अतीक अहमद जैसा हाल कर देंगे’

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को जान से मारने की धमकी, कॉल पर कहा- ‘अतीक अहमद जैसा हाल कर देंगे’

गौ रक्षा अभियान और माघ मेला विवाद के बाद  शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद अपने बयानों को लेकर लगातार सुर्खियों में रहे . इसी बीच एक ऐसी खबर सामने निकल कर आई है जिसने शंकराचार्य के समर्थकों में हड़कंप मचा दिया है. शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को उनके सहयोगी के फोन कॉल के माध्यम से जान से मारने की धमकी मिली है.

शंकराचार्य को फोन कॉल के माध्यम से ये धमकी दी गई है. दरअसल, गौ रक्षा अभियान और शंकराचार्य के अलग अलग बयान को लेकर धमकी देने वाला शख्स नाराज था. फोन पर धमकी देने वाले युवक ने कहा कि तुम्हारा हाल अतीक अहमद जैसा कर देंगे.

इस धमकी के बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की तरफ से विधिक कार्रवाई की बात की जा रही है. वहीं धमकीभरे कॉल के बाद शंकराचार्य के समर्थकों और संत समाज में गुस्सा है.

अतीक अहमद जैसा हाल करने की दी धमकी

फोन कॉल के माध्यम से ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को जान से मारने की धमकी मिली है . इस फोन काल में शंकराचार्य को अतीक अहमद जैसे मारने की धमकी देने वाले बयान ने हड़कंप मचा दिया है.

शंकराचार्य के समर्थकों का कहना है कि शंकराचार्य के निजी सहयोगी को फोन कॉल और मैसेज के माध्यम से धमकी दी गई है और जिसमें उनके लिए आपत्तिजनक शब्द कहते हुए जान से मारने की बात कही गई है. इसका ऑडियो कॉल रिकॉर्ड भी सामने आया है.

बयान की वजह से सुर्खियों में रहे शंकराचार्य

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद माघ मेला विवाद के बाद लगातार सुर्खियों में रहे , उन्होंने शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई. वहीं उसके बाद आशुतोष ब्रह्मचारी द्वारा लगाए गए आरोप को लेकर भी उन्होंने सत्ता और आशुतोष ब्रह्मचारी पर तीखा हमला बोला.

इसी बीच उन्होंने उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जनपद में गौ रक्षा के संकल्प के साथ एक यात्रा भी निकाली थी. फिलहाल देखना होगा कि आगे इस मामले में शंकराचार्य की तरफ से क्या कार्रवाई की जाती है.


Leave a Reply