भारत जोड़ो यात्रा में सहारनपुर से भी हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल

भारत जोड़ो यात्रा में सहारनपुर से भी हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल
  • सहारनपुर में कांग्रेस की बैठक को सम्बोधित करते जिलाध्यक्ष चौ. मुजफ्फर अली।

सहारनपुर। जिला व महानगर कांग्रेस की बैठक में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के आगामी 3 जनवरी को गाजियाबाद जनपद के लोनी में जोरदार स्वागत करने के लिए हजारों की संख्या में पहुंचने का निर्णय लिया गया।

स्थानीय गुरूद्वारा रोड स्थित महानगर कार्यालय पर आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए चौ. मुजफ्फर अली व महानगर अध्यक्ष वरूण शर्मा ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा लोनी, बागपत, बड़ौत, कांधला और कैराना से होते हुए हरियाणा में प्रवेश करेगी। उन्होंने कहा कि जनपद से हजारों पदयात्री यात्रा में शामिल होने के लिए 3 जनवरी को लोनी पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपते हुए रजिस्ट्रेशन का कार्य शुरू कर दिया गया है। पदयात्री के रूप में यात्रा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन के लिए सभी को आधार कार्ड व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ दोनों अध्यक्षों के पास जमा कराने का काम करें।

पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष चौ. मेहरबान आलाम व अशोक सैनी ने भी भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने के लिए भारी संख्या में लोनी पहुंचने का आह्वान किया। बैठक में प्रवीण चौधरी, गौरव वर्मा, पार्षद चंद्रजीत सिंह निक्कू, राहत खलील, रणधीर सिंह चौहान, सचिन काम्बोज, अशोक वर्मा, आरिश सिद्दीकी, पराग पंवार, इमरान कुरैशी, नितिन शर्मा, अमरदीप जैन, धर्मवीर जैन, अक्षय कुमार, वीरसैन उपाध्याय, इसरार मलिक, नरेश, कयूब रतनाखेड़ी, शाहिन खान, आदेश सीकरी, नसीब खान, मौहम्मद आरिफ मंसूरी, अक्षय धीमान सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।