राजपाल सिंह के नेतृत्व में हजारों लोगों ने थामा सपा का दामन

सहारनपुर । पश्चिमी उत्तर प्रदेश सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद के प्रभारी व सहारनपुर मंडल अध्यक्ष राजपाल सिंह ने अपने सैंकड़ों साथियों के साथा सपा जिलाध्यक्ष चौ. रूद्रसैन के समक्ष पार्टी की नीतियों में आस्था जताते हुए समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। सपा जिलाध्यक्ष चौ. रूद्रसैन ने सभी लोगों को पार्टी में पूरा मान-सम्मान दिलाने का आश्वासन दिया। स्थानीय दिल्ली रोड स्थित एक वैंकट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री विनोद तेजियान के प्रयासों के चलते आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद के सहारनपुर मंडल अध्यक्ष राजपाल सिंह व कल्याण दत्त शर्मा ने अपने साथियों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सपा जिलाध्यक्ष चौ.रूद्रसैन ने सभी का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष चौ. रूद्रसैन ने कहा कि केंद्र व उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते किसान, मजदूर, व्यापारी, छात्र, शिक्षक आदि सभी वर्ग दु:खी है क्योंकि भाजपा नेताओं को केवल पूंजीपतियों के हितों की चिंता है। उन्हें गरीब वर्ग की समस्या से कोई लेनादेना नहीं है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपने पौने पांच साल के कार्यकाल में किसानों व मजदूरों को उत्पीडऩ करने का काम किया है जिसका बदला किसान-मजदूर आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की जमानत जब्त कराकर लेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

पूर्व राज्यमंत्री विनोद तेजियान ने कहा कि सपा की नीतियां किसान, मजदूर व गरीब वर्गों के हित में है। उन्होंने कहा कि सपा कार्यकाल में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किसान, मजदूर व गरीब लोगों के हितों को ध्यान में रखकर अनेक कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने का काम किया था जिन्हें भाजपा ने सत्ता में आते ही बंद कर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे घर-घर जाकर जनता को भाजपा सरकारों की गलत नीतियों से अवगत कराने का काम करें ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई जा सके।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश सस्ता गल्ला परिषद के मंडल अध्यक्ष राजपाल सिंह ने कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में समाजवादी पार्टी में ही सभी वर्गों का हित सुरक्षित है। इसलिए उन्होंने अपने साथियों के साथ सपा में शामिल होने का निर्णय लिया है। कार्यक्रम में अशोक शर्मा, सोनू कुमार, अनुज कुमार, राव मतलूब, राव ताहिर हसन, चौ. आबिद हसन, हाफिज शादि, रविंद्र डूभर, फारूख, राव खालिद, राव मेहताब, विनोद चौधरी, रघुवीर चौधरी, डा. दिनेश चौधरी, दिलशाद अहमद, ताहिर अहमद, दिलशाद फतेहपुर, ईशान चौधरी, हाजी राव जहीर अहमद, राव तहनूर, राव जाकिर, सुमेर चंद, कालूराम, सहीराम, बाबूराम, शेरसिंह आदि हजारों लोगों ने सपा की सदस्यता ग्रहण की।