दीपावली पर नकुड में मंदिरों जलाये जायेंगे हजारो दीप, सफाई वयस्था रहेगी चाकचोंबंद

- नगर पालिका में पुजारियो की बैठक लेते पालिकाध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी
नकुड 7 नवबंर इंद्रेश। दीपावली पर नगर के सभी मंदिरों को भव्य ढंग से सजाया जायेगा। नगरपालिका त्यौहारो पर नगर में सफाई व प्रकाश व्यवस्था चाकचैबदं रखेगी।
यंहा नगर पालिका परिसर में आयोजित मंदिरों के पुजारियो की बैठक में कहा कि दीपोत्सव पर मंिदरो में भव्य ढंग से दीप जलायें। इस बार की दीपावली अलग है। पंाच सौ वर्षो के इंतजार के बाद अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बनकर तैयार है। भगवान अपने मंदिर मे विराजने वाले है। ऐसे मे पूरें नगर के मंिदरो मे भव्य ढंग से दीपोत्सव मनाया जायेगा।
पालिकाध्यक्ष ने पालिका के सभी सफाई कर्मचारियों को दीपावली पर सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखने के निर्देश दिये। कहा कि सफाई मे कोई भी कोताही बर्दाश्त नंही की जायेगी। साथ ही पेयजल की आपूर्ति भी सुनिश्चित की जानी चाहिए।
बैठक मे पालिका के अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सरोज ने कहा कि आगामी त्यौहारो दीपावली , गौवर्धन पूजा, भैययादूज, के मौके पर मंदिरो के आसपास साफ सफाई ध्यान रखने के लिये सफाई कर्मचारियो की डयूटि लगायी गयी है।