सहारनपुर को हरा-भरा करने के लिए बढ़े हजारों हाथ

सहारनपुर को हरा-भरा करने के लिए बढ़े हजारों हाथ
सहारनपुर में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में देहरादून रोड़ डिवाईडर पर पौधारोपण करते नगरायुक्त व महानगर के गणमान्य लोग।
  • महानगर के हजारों लोगों ने 8 हजार पौधों का किया रोपण
  • विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में नगर निगम ने किया आयोजन

सहारनपुर [24CN]। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में शनिवार को देहरादून रोड़ स्थित डिवाईडर पर महानगर के हजारों गणमान्य लोगों, महिलाओं तथा बच्चों ने पौधारोपण कर सहारनपुर को कार्बन न्यूट्रल बनाने और ग्रीन सहारनपुर-क्लीन सहारनपुर के सपने को साकार करने की मुहिम में भागीदारी निभायी।

पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन नगर निगम द्वारा विभिन्न सामाजिक और पर्यावरण प्रेमी संस्थाओं के सहयोग से किया था। शनिवार की सुबह नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह के नेतृत्व में देहरादून रोड़ पर खालसा स्कूल के निकट डिवाईडर पर महानगर के हजारों हाथ सहारनपुर को हरा-भरा करने के लिए आगे बढ़े, इनमें युवा, महिलायें, बच्चे और सीनियर सिटीजन शामिल हुए। करीब 8 हजार पौधों का रोपण किया गया। नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह ने कहा कि सहारनपुर को हरा-भरा कर ग्रीन सहारनपुर-क्लीन सहारनपुर के सपने को साकार करने के लिए महानगर के लोग बड़े उत्साह के साथ निगम के पौधारोपण अभियान से जुड़े है उन्होंने कहा कि नगर निगम लगभग 14 कि.मी. लम्बे डिवाईडरों को पौधारोपण से आच्छादित करने के अलावा एक ग्रीन कॉरीडोर भी विकसित करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी से बचने और पर्यावरण संतुलन बनाये रखने का एक मात्र साधन अधिक से अधिक पौधारोपण है। उन्होंने महानगर के लोगों से आहवान किया कि वे अपनी आने वाली पीढिय़ों के सुखद भविष्य के लिए कम से कम एक पौधा अवश्य लगायें।

पौधारोपण कार्यक्रम में अपर नगरायुक्त राजेश यादव, मुख्य अभियन्ता निर्माण कैलाश सिंह, अधिशासी अभियन्ता आलोक श्रीवास्तव, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी रविश चौधरी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. कुनाल जैन, पशु कल्याण अधिकारी डा. संदीप मिश्रा, लेखाधिकारी राजीव कुशवाहा, डा. पीडी गर्ग, विश्वजीत पुण्डीर, अन्तर्राष्ट्रीय साइक्लिस्ट बाबूराम सैनी, अरविन्द मलिक, मनोज अरोड़ा, हरित प्रान्त ट्रस्ट के परम, उद्यमी मुकुन्द मनोहर गोयल, नवदीप, हितेश चड्ढा, सीनियर सिटीजन एसोसियेशन के डा. केके खन्ना, आरसी शर्मा, अनुपम महाजन, प्रेमनाथ छोकरा, रंजन गुप्ता, अशोक मलिक, सिविल डिफेन्स के मौहम्मद आलम मौजूद रहे। इनके अतिरिक्त एसपीवी इंग्लिश स्कूल की प्रधानाचार्य तमन्ना मेहता खनिजो, सुबोध खनिजो, लोकेश अग्रवाल, कोमल गोयल, अभिषेक गोयल, एरॉन एजुकेशन की रश्मि टेरेंस, आयुष्मान भव: सोसायटी के विजय कुमार व पुनीत सिंघल, शाकुन्तलम सोसायटी के शरद भार्गव, महिला शिक्षक संघ की रोजी अरोड़ा, राजेश्वरी देवी, नीलम रानी, रोजी राणा, पांवधोई समिति के एसी पपनेजा, नवजागृति प्रयास उत्थान समिति के अर्चित अग्रवाल, शंकर अरोड़ा, आशा सभरवाल, नीरू सिंह, डा. दुधेरा, समाजसेवी डा. सुशील सैनी व रेखा सैनी, आईटीसी सुनहरा कल फोर्स के रवीन्द्र कुमार, मिन्टू कुमार, सुनील, मनोज, शाहवाज, राधिका, प्रियंका व अलका तथा विभिन्न संस्थाओं के सैकड़ों वॉलिन्टियर्स, ट्रैफिक वार्डन व स्कूली बच्चो ने भी पौधारोपण किया।