गंगा दशहरे पर हजारो श्रद्धालुओ ने यमुना मे पवित्र स्नान किया

नकुड 5 जुन इंद्रेश। गंगा दशहरे के मौके पर बडी संख्या मे श्रद्धालुओ ने यमुना मे स्नान कर पूण्य लाभ प्राप्त किया। इस मौके पर यमुना के घाटो पर प्रशासन की चुस्त व्यवस्था की थी । इस बार गंगा दशहरे पर कोई अप्रिय घटना का समाचार नंही मिला है।
गंगा दशहरे पर शाहजंहापुर नसरूल्लागढ, रानीपुर बरसी, दौलतपुर आदि घाटो पर हजारों की संख्या मे श्रद्धालुओ ने यमुना मे स्नान किया। इस मौके पर प्रशासन ने विभिन्न घाटो पर गोताखोरो की व्यवस्था की थी । कई स्थानो पर गहरे पानी मे बरिकेड बनायी गयी थी। ताकि श्रद्धालु गहरे पानी से दूर रह सके। साथ ही श्रद्धालुओ को यमुना के गहरे पानी मे न जाने की अपील की जा रही थी।
इस मौके पर एसडीएम संगीता राघव व सीओ एसएन वैभव पंाडे भी ने विभिन्न घाटो का जायजा लिया। इस दौरान तहसील क्षेत्र के किसी भी घाट से किसी अप्रिय घटना की सूचना नंही मिली है।