‘इस बार PDA प्रहरी चौकन्ने हैं’, यूपी में SIR की तारीख बढ़ने पर अखिलेश ने क्या आशंका जताई?

‘इस बार PDA प्रहरी चौकन्ने हैं’, यूपी में SIR की तारीख बढ़ने पर अखिलेश ने क्या आशंका जताई?

यूपी में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ा दी है जिसपर अखिलेश यादव ने सवाल खड़े किए हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि जैसे चुनाव में मतदान का प्रतिशत और रिजल्ट देरी से आने पर जनता को आशंका होती थी ठीक वैसे ही आशंका ड्राफ्ट वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ने पर हो रही है। अखिलेश ने आगे कहा कि कहीं ‘मानवीय भूल के बहाने’ मतदाताओं का आँकड़ा बढ़ न जाए। ध्यान रहे इस बार ‘पीडीए प्रहरी’ चौकन्ने हैं!

क्या हैं नई तारीखें?

दरअसल, देश के विभिन्न राज्यों में वोटर लिस्ट का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) करवाया जा रहा है। इस प्रक्रिया के तहत वोटर लिस्ट की गहन जांच हो रही है। यूपी में 31 दिसंबर को ड्रॉफ्ट लिस्ट जारी होनी थी जिसे अब बढ़ाकर 6 जनवरी कर दिया गया है।

akhilesh yadav tweet

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि संशोधित तिथियों के अनुसार उत्तर प्रदेश में SIR के तहत अब मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन 06 जनवरी, 2026 को किया जाएगा। दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 06 जनवरी से 06 फरवरी, 2026 तक निर्धारित की गई है।

वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन कब होगा?

चुनाव आयोग के मुताबिक, यूपी में 06 जनवरी से 27 फरवरी 2026 तक नोटिस चरण, गणना प्रपत्रों पर निर्णय और दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 06 मार्च, 2026 को किया जाएगा।