अबकी बार 300 पार समाजवादी सरकार: राजेश शर्मा

अबकी बार 300 पार समाजवादी सरकार: राजेश शर्मा
  • डा0 सुहैल को नियुक्ति पत्र सौपतें चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा व अन्य

देवबंद [24CN]: समाजवादी पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा और सपा के पूर्व प्रदेश सचिव असद जमाल फैजी ने डॉ. सुहैल को समाजवादी पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ का विधानसभा अध्यक्ष देवबंद घोषित किया।

इस अवसर पर डॉ राजेश शर्मा ने बताया कि समाजवादी पार्टी प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने जा रही है समाजवादी पार्टी इस बार 300 से अधिक सीट जीतने जा रही है। इस समय मौजूदा सरकार से जनता त्रस्त है और सभी वर्ग के लोग इस समय समाजवादी पार्टी की और देख रहा है। नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सुहैल ने कहा कि जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा ने मुझ पर जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका पूरी ईमानदारी से निर्वहन करेगें और संगठन को पूरे क्षेत्र में और अधिक सक्रिय किया जायेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत करते हुए पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करके पार्टी को क्षेत्र में मजबूत करने का कार्य किया जाएगा।

बैठक में डा0 सत्या शर्मा को रामपुर मनिहारान, डा0 शमशाद को बेहट का विधानसभा अध्यक्ष, डा0 गोपाल शर्मा को सहारनपुर महानगर अध्यक्ष, डा0 कुलवंत कुमार को नागल ब्लाकअध्यक्ष, डा0 एके वर्मा को छुटमलपुर नगरध्यक्ष, सुभद्रा शर्मा को सहारनपुर महानगर महामंत्री, डा0 अलीशेर त्यागी को देवबंद विधानसभा उपाध्यक्ष बनाया गया। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश सचिव सपा असद जमाल फैजी, डा राव आमिर, वसीम सिद्दीकी आदि उपस्थित रहे।