• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर इस आपत्तिजनक पोस्ट से बवाल, जानें क्या है पूरा मामला

  • January 16, 2022
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर इस आपत्तिजनक पोस्ट से बवाल, जानें क्या है पूरा मामला
  • इंटरनेट मीडिया पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर आपत्तिजनक पोस्ट करने का मामला सामने आया है। सपा के कैंट विधानसभा अध्यक्ष रितेश साहू ने कृष्णानगर कोतवाली में तहरीर दी है। कई दिनों से अखिलेश यादव का फोटो लगाकर झूठा प्रचार किया जा रहा है।

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान होने के बाद से ही प्रदेश की सियासत गर्म चल रही है। हर कोई एक दूसरे को विभिन्न तरीके से घेर रहा है। ऐसे में इंटरनेट मीडिया पर विभिन्न पार्टियों के राजनेताओं पर विपक्षियों व समर्थकों की ओर से की जा रही आपत्तिजनक टिप्पणी से सियासत की सुगंध दुर्गंध में बदलती जा रही है। ताजा मामला समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर आपत्तिजनक पोस्ट करने को लेकर है। इंटरनेट मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री की फोटो लगाकर कई फेसबुक आइडी से बेहद आपत्तिजनक पोस्ट लिखी गई है। सपा के कैंट विधानसभा अध्यक्ष रितेश साहू ने कृष्णानगर कोतवाली में तहरीर दी है। आरोप है कि कई दिनों से वाट्सएप एवं फेसबुक के माध्यम से अखिलेश यादव का फोटो लगाकर उनके नाम का दुरुपयोग कर धार्मिक स्थल एवं विशेष धर्म के नाम पर झूठा प्रचार किया जा रहा है। इससे लखनऊ पुलिस भी हरकत में आ गई है।

आरोपित इस मैसेज को करोड़ों लोगों तक पहुंचाने का आहवान कर रहे हैं। तहरीर में आचार संहिता लागू होने का जिक्र किया गया है। साथ ही अराजकतत्वों पर झूठे व बनावटी मैसेज फैलाकर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने का आरोप है। रितेश साहू ने अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। वादी की ओर से तीन मोबाइल नंबर और आशू सिंह और शिव प्रताप सिंह के नाम से फेसबुक आइडी का ब्योरा पुलिस काे दिया गया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस आपत्तिजनक पोस्ट के बाद समाजवादी पार्टी के समर्थकों में भारी नाराजगी है, वह पोस्ट लिखने वालों पर जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इंटरनेट मीडिया पर पुलिस भी बारीकी से नजर रख रही है।

 

 


Post navigation

Prev
Next
CM योगी ने बदला एक और नाम, अब रविंद्र नगर के नाम से जाना जाएगा लखीमपुर खीरी का मियांपुर

CM योगी ने बदला एक और नाम, अब रविंद्र नगर के नाम से जाना जाएगा लखीमपुर खीरी का मियांपुर

  • April 11, 2026
‘जनता की योजनाएं बंद कर रही सरकार’, ज्योतिबा फुले जयंती पर पूर्व CM अशोक गहलोत का भजनलाल सरकार पर निशाना

‘जनता की योजनाएं बंद कर रही सरकार’, ज्योतिबा फुले जयंती पर पूर्व CM अशोक गहलोत का भजनलाल सरकार पर निशाना

  • April 11, 2026
‘सेना के जवान को सपा कार्यकर्ताओं ने सरेआम पीटा, यही है उनका ल्यारी राज’, पूजा पाल ने अखिलेश यादव पर बोला हमला

‘सेना के जवान को सपा कार्यकर्ताओं ने सरेआम पीटा, यही है उनका ल्यारी राज’, पूजा पाल ने अखिलेश यादव पर बोला हमला

  • April 11, 2026
‘बीजेपी सत्ता में आई तो घुसपैठियों…’, ममता सरकार पर जमकर बरसे पीएम मोदी, कहा- हिंसा करने वालों पर होगा एक्शन

‘बीजेपी सत्ता में आई तो घुसपैठियों…’, ममता सरकार पर जमकर बरसे पीएम मोदी, कहा- हिंसा करने वालों पर होगा एक्शन

  • April 11, 2026
‘अगर आप शांति दूत बनना चाहते हैं तो…’, अमेरिका-ईरान पीस टॉक को लेकर शशि थरूर ने पाकिस्तान को जमकर धोया

‘अगर आप शांति दूत बनना चाहते हैं तो…’, अमेरिका-ईरान पीस टॉक को लेकर शशि थरूर ने पाकिस्तान को जमकर धोया

  • April 11, 2026
संसद में प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गांधी की शोकसभा का वीडियो वायरल होने के बाद एक अनोखा दृश्य सामने आया है।

संसद में प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गांधी की शोकसभा का वीडियो वायरल होने के बाद एक अनोखा दृश्य सामने आया है।

  • April 11, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • धूमधाम से मनाया विश्व होम्योपैथिक दिवस April 11, 2026
  • किसानों की समस्याओं व प्रदेश में बढ़ते भ्रष्टाचार को लेकर प्रधानमंत्री से मिलेंगे किसान: मलिक April 11, 2026
  • जागृति फाउंडेशन ट्रस्ट ने मनाया डा. अम्बेडकर की 135वां जन्मदिवस April 11, 2026
  • 12वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: भारत योग शिक्षा से जुड़े असंख्य लोग April 11, 2026
  • कार्यकर्ताओं ने नगर विधायक राजीव गुंबर संग किया जन सम्पर्क April 11, 2026
  • नकुड पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट व आरसी के साथ ब्रेजा कार को पकडाए आरोपी को जेल भेजा April 11, 2026
  • CM योगी ने बदला एक और नाम, अब रविंद्र नगर के नाम से जाना जाएगा लखीमपुर खीरी का मियांपुर April 11, 2026
  • ‘जनता की योजनाएं बंद कर रही सरकार’, ज्योतिबा फुले जयंती पर पूर्व CM अशोक गहलोत का भजनलाल सरकार पर निशाना April 11, 2026
  • ‘सेना के जवान को सपा कार्यकर्ताओं ने सरेआम पीटा, यही है उनका ल्यारी राज’, पूजा पाल ने अखिलेश यादव पर बोला हमला April 11, 2026
  • ‘बीजेपी सत्ता में आई तो घुसपैठियों…’, ममता सरकार पर जमकर बरसे पीएम मोदी, कहा- हिंसा करने वालों पर होगा एक्शन April 11, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez