ढिक्का टपरी से पैंतीस वर्षीय युवक यमुना की तेज धारा मे बहा

नकुड 1 सितंबर इंद्रेश। यमुुना के पश्चिम तट के पास स्थित गांव ढिक्का टपरी मे यमुना के पास पशु चराने के लिये गया एक युवक यमुना के कोप का शिकातर हो गया। नदी मे पैर फिसलने के कारण युवकयमुना मे बह गया। ग्रामीणो ने घंटो तक नदी मे उसकी तलाश की । पंरतु वह नंही मिला।

ढिक्का टपरी निवासी पैेंतिस वर्षीय दलित युवक सोनू पुत्र इश्क लाल दुपरहर बाद यमुना के पास पशु चारा रहा था। सोनू के पिता इश्क लाल ग्राम सभा के सदस्य भी है।बताया जाता है कि पैर फिसलने के कारण वह नदी के तेज बहाव मे बह गया। ग्रामीणो ने घटना की सूचना शाहजंहापुर पुलिस चैकी को दी। पुलिस कर्मी मौके पर पंहुचे भी । ग्रामीणो ने नदी मे डेढ किमी तक युवक को तलाशा पंरतु उसका कंही पता नंही चला।

ग्रामीणो का कहना है कि प्रशासन का कोई अधिकारी घटना स्थल पर नंही ंपहुचा था। गांव के शौकत ,सन्नी राणा, दिनेश उपाध्याय , पूर्व प्रधान रामनाथ, नरेश राणा , बिंदर आदि ग्रामीणो ने कहा कि प्रशासन की आमजन के प्रति संवेदनशीलता मर गयी है। इतनी बडी घटना होने के बाद भी बडी बडी बाते करने वाले प्रशासन र्के अधिकारियो ने घटनस्थल पर न पहुचना भी गवांरा नही समझा। साफ है कि उन्हे आम जनता की कोई परवाह नहीं है। ग्रामीणो ने यमुना मे बहे सोनू के को तलाश कराने की मांग की है।