चोरो ने मैन बाजार मे दुकान छत फाड कर हजारो का सामान चुराया
नकुड 27 जनवरी इंद्रेश। नगर मे चोरी की घटनांए रूकने का नाम ही नंही ले रही है। मैन बाजार मे अज्ञात चोरो ने देा दुकान की छत उखाडकर हाजरों रूपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया।
सोमवार की रात में अज्ञात चोरो ने मैन बाजार मे निकुज मिततल की परचून की दुकान की छत फाडकर उसमे हजारो रूपये का देशी घी व अन्य सामान के अलावा नकदी पर हाथ साफ कर दिया ।
निकुंज मिततल का घटना की जानकारी तब मिली जब उन्होंने सुबह को दुकान खोली। छत मेब डा सा छेद देखकर उनके पैरो तले से जमीन खिसक गयी। घटना की सूचना पिडित व्यापारी ने कोतवाली मे दी है। इसके अलावा चोरो ने सददाम की दुकान मे चेारी का असफल प्रयास किया।
26 जनवरी को बीआरसी के सामने राव इजहार बाईक से अपने भाई के घर गये थे। बाईक बाहर खडीकर वे घर के अंदर चले गये। कुछ देर बाद वे घर से बाहर आये तो बाहर से बाईक गायब थी। पिडित इजहार ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी है। गौरतलब है कि विगत सप्ताह ही नगर मे दिनदहाडे सरदार विरेंद्र सिंह के घर से चेारो ने दिन दहाडे लाखो रूपये की ज्वैलरी पर हाथ साफ कर दिया था। इससे पूर्व नगर मे देर अपना क्लीनिक बंद कर घर गये चिकित्सक से अज्ञात बदमाशो ने डेढ तोले की चैन झपट ली थी। नगर मे लगातार हो रही अपराधिक घटनाओ से नगर मे भय का माहौल है।
