• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

पढ़ाई में नहीं होगी ढिलाई, नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अमल में दिखेगी तेजी, सरकार ने उठाया यह कदम

  • June 8, 2021
पढ़ाई में नहीं होगी ढिलाई, नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अमल में दिखेगी तेजी, सरकार ने उठाया यह कदम
  • कोरोना संकट काल में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति की सुस्त पड़ी रफ्तार को फिर से गति देने का काम शुरू हो गया है। शिक्षा मंत्रालय ने इसे लेकर नीति के अमल से जुड़ी सभी एजेंसियों को नए निर्देश दिए हैं।

नई दिल्ली। कोरोना संकट काल में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति की सुस्त पड़ी रफ्तार को फिर से गति देने का काम शुरू हो गया है। शिक्षा मंत्रालय ने इसे लेकर नीति के अमल से जुड़ी सभी एजेंसियों को तय किए गए लक्ष्य को समयसीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए हैं। वैसे भी नीति के अमल के लिए जो तीन सौ टास्क चिन्हित किए गए थे,उनमें से करीब 80 फीसद टास्क पर इसी साल से काम होना था। इसमें स्कूलों में कोडिंग और डाटा साइंस को पाठ्यक्रम में शामिल करना और विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा शुरू करने जैसी अहम सिफारिशें शामिल हैं।

शिक्षा मंत्रालय के निर्देश के बाद फिलहाल सभी एजेंसियां अपने-अपने लक्ष्यों के अमल को लेकर सक्रिय हो गई हैं। विश्वविद्यालयों में दाखिले को लेकर संयुक्त प्रवेश परीक्षा कराने की योजना को फिर से रफ्तार दी जा रही है। साथ ही इसे लेकर सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ चर्चा की गई है।

कोरोना संकट काल में इस योजना का काम सुस्त हो गया था। लेकिन मंत्रालय का इस बात पर जोर है कि इसी साल से इसे लागू करने की संभावनाएं परखी जाएं। भले ही इसे सिर्फ केंद्रीय विश्वविद्यालयों तक ही सीमित रखा जाए। वैसे भी सरकार का पूरा फोकस लक्ष्यों को तय समय सीमा के भीतर पूरा करने को लेकर है। इस बीच यूजीसी ने सभी विश्वविद्यालयों से अपने सभी पाठ्यक्रमों को आनलाइन भी शुरू करने का सुझाव दिया है। नई शिक्षा नीति में इसके अमल की भी सिफारिश की गई थी।

इसके साथ ही नीति में स्कूली शिक्षा के दायरे में प्री-प्राइमरी को लाने की सिफारिश की गई है। जो इस साल के टास्क में शामिल है। मंत्रालय ने नए वित्त वर्ष से इसे मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही मिड-डे मील के दायरे को विस्तार देते हुए इस साल से प्री- प्राइमरी को भी इनमें शामिल कर लिया है। नीति के अमल में हाल ही में एक बड़ा कदम बढ़ाते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने नीति के अमल से जुड़े तय टास्क के तहत अपने से संबद्ध देश भर के सभी स्कूलों में कोडिंग और डाटा साइंस की पढ़ाई कराने का फैसला ले लिया है। इस बीच स्कूलों के लिए नए पाठ्यक्रम को भी तैयार करने का काम शुरू हो गया है।

 


Post navigation

Prev
Next
“12 महीने में कर दिया सदियों का बदलाव, अब अमेरिका का गोल्डेन एज”, स्टेट ऑफ़ द यूनियन में बोले ट्रंप

“12 महीने में कर दिया सदियों का बदलाव, अब अमेरिका का गोल्डेन एज”, स्टेट ऑफ़ द यूनियन में बोले ट्रंप

  • February 25, 2026
दिल्ली में करवट ले रहा मौसम, 15 डिग्री पहुंचा तापमान, जानें क्या है ताजा अपडेट?

दिल्ली में करवट ले रहा मौसम, 15 डिग्री पहुंचा तापमान, जानें क्या है ताजा अपडेट?

  • February 25, 2026
‘Congress के शहजादे को कोई Serious नहीं लेता’, राहुल गांधी के बयान पर शेखावत का तीखा पलटवार

‘Congress के शहजादे को कोई Serious नहीं लेता’, राहुल गांधी के बयान पर शेखावत का तीखा पलटवार

  • February 24, 2026
BJP का कांग्रेस पर हमला, गौरव भाटिया बोले- राहुल की ‘मोहब्बत की दुकान’ में सिर्फ बेशर्मी का सामान

BJP का कांग्रेस पर हमला, गौरव भाटिया बोले- राहुल की ‘मोहब्बत की दुकान’ में सिर्फ बेशर्मी का सामान

  • February 24, 2026
किसान महाचौपाल से Rahul Gandhi की हुंकार, ‘PM Modi में दम है तो US Deal रद्द करके दिखाएं’

किसान महाचौपाल से Rahul Gandhi की हुंकार, ‘PM Modi में दम है तो US Deal रद्द करके दिखाएं’

  • February 24, 2026
हल्द्वानी के बनभूलपुरा में रेलवे की जमीन से हटेगा अतिक्रमण, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, विस्थापितों को मिलेंगे हर महीने 2 हजार रुपये

हल्द्वानी के बनभूलपुरा में रेलवे की जमीन से हटेगा अतिक्रमण, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, विस्थापितों को मिलेंगे हर महीने 2 हजार रुपये

  • February 24, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • “12 महीने में कर दिया सदियों का बदलाव, अब अमेरिका का गोल्डेन एज”, स्टेट ऑफ़ द यूनियन में बोले ट्रंप February 25, 2026
  • आज से दो दिन के इजरायल दौरे पर पीएम मोदी, 71 हजार करोड़ के रक्षा सौदे समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा February 25, 2026
  • दिल्ली में करवट ले रहा मौसम, 15 डिग्री पहुंचा तापमान, जानें क्या है ताजा अपडेट? February 25, 2026
  • गौ माता को राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन February 24, 2026
  • ग्राम पंचायत अधिकारी के घर विजिलेंस टीम का छापा, साकेत कॉलोनी में मचा हड़कंप February 24, 2026
  • सड़क निर्माण के दौरान पेड़ों की कटाई पर युवा कांग्रेस ने जताया विरोध, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन February 24, 2026
  • समस्याओं का समाधान न हुआ तो 17 मार्च को लखनऊ में आत्मदाह की चेतावनी, निजी स्कूल शिक्षकों का जोरदार प्रदर्शन February 24, 2026
  • नव नियुक्त क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. हेमन्त कुमार का स्वागत February 24, 2026
  • 1 रूपया दहेज लेकर पुत्रों का विवाह करने पर विधायक कीरत सिंह व पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी का सम्मान February 24, 2026
  • सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ सात दिवसीय रासेयोग शिविर का शुभारम्भ February 24, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez