यूपी में पड़ेंगे ओले! आंधी-बारिश के आसार, अगले 24 घंटों में बदल जाएगा मौसम, IMD का अलर्ट

यूपी में पड़ेंगे ओले! आंधी-बारिश के आसार, अगले 24 घंटों में बदल जाएगा मौसम, IMD का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में मार्च के महीने में ही गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया हैं. दिन में तीखी धूप निकलने की वजह से चुभती गर्मी का एहसास हो रहा है. आज 14 मार्च को भी दिनभर धूप निकली रहेगी. लेकिन, कल से पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा हैं. जिसकी वजह से मौसम में बदलाव आएगा. इस दौरान पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में तेज हवाओं के साथ वज्रपात और बारिश होने का अनुमान है.

मौसम विभाग के मुताबिक आज शनिवार को भी यूपी का मौसम शुष्क रहेगा. दिन में तेज धूप निकलने की वजह से लोगों को तीखी गर्मी लगने लगी है. प्रदेश में तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री अधिक बना हुआ हैं. आज कहीं कोई बादल या बारिश के आसार नहीं है. प्रदेश के सभी 75 जिले ग्रीन जोन में बने हुए हैं.

कल से यूपी में बदलेगा मौसम

रविवार से यूपी के कई जिलों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल हैं. क्योंकि आज शाम से एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है जो उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा. इसका असर यूपी में भी दिखाई देगा. 15 मार्च को प्रदेश के दोनों संभागों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश के बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई हैं. संभाग में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात और 40-50 किमी की रफ़्तार से तेज हवाएं चलेंगी.

आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी

सोमवार को पूर्वी और पश्चिमी दोनों क्षेत्रों में कहीं-कहीं तेज ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी गई है. यूपी में सोमवार को बिजनैर, रामपुर, सीतापुर, बहराइच, बलरामपुर, गोरखपुर, बलिया, गाज़ीपुर कुशीनगर में ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है. वहीं सहारनपुर, बाराबंकी, वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या, जौनपुर व आसपास के जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश होगी.

बारिश की वजह से अगले तीन दिन में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की क्रमिक गिरावट देखने को मिलेगी और लोगों को चढ़ती गर्मी से राहत मिलेगी. लेकिन इसके बाद कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. वहीं न्यूनतम तापमान में भी 3-5 डिग्री सेल्सियस की अचानक गिरावट आ सकती है.


Leave a Reply