लॉकडाउन के दौरान सडक़ों पर पसरा सन्नाटा

- सहारनपुर में वीकैंड लॉकडाउन के चलते बंद पड़ी दुकानें।
सहारनपुर [24CN] । जनपद में वीकैंड लॉकडाउन के दौरान महानगर के प्रमुख बाजारों, मार्गों व चौराहों पर सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस ने सघन वाहन चैकिंग अभियान चलाकर बिना मास्क व बेवजह सडक़ों पर घूमने वाले व लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले लोगों का चालान काटकर मौके पर ही समन शुल्क वसूल किया गया। कोरोना महामारी के दौरान जिलाधिकारी अखिलेश सिंह द्वारा प्रदेश शासन के निेर्दशानुसार सम्पूर्ण लॉकडाउन समाप्त कर सप्ताह के दो दिनेां शनिवार रविवार को लॉकडाउन लागू करने के निर्देश जारी किए गए थे। वीकैंड लॉकडाउन के दूसरे दिन आज महानगर के प्रमुख बाजारों, सडक़ों व चौराहों पर सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस द्वारा सघन चैकिंग अभियान चलाकर बिना मास्क व बेवजह सडक़ों पर घूमने वाले लोगों के चालान काटकर मौके पर सही समन शुल्क वसूल किया गया।
लॉकडाउन के दौरान एसएसपी डा. एस. चन्नपा, एसपी सिटी राजेश कुमार, एसपी देहात अतुल शर्मा ने भी महानगर के विभिन्न थाना क्षेत्रों का सघन भ्रमण कर लॉकडाउन की स्थिति का जायजा लिया। उधर लॉकडाउन के दौरान नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा महानगर के विभिन्न बाजारों व क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाकर उन्हें सेनेटाइज किया गया। इसके अलावा महानगर के सभी प्रमुख धर्मस्थलों को भी सेनेटाइज किया गया।
उधर जनपद के रामपुर मनिहारान, नानौता, तीतरो, गंगोह, नकुड़, शाहजहांपुर, खेड़ा अफगान, सरसावा, चिलकाना सुलतापुर, बेहट, मिर्जापुर, कलसिया, फतेहपुर, बिहारीगढ़, छुटमलपुर, गागलहेड़ी, नागल, खेड़ा मुगल, देवबंद, बडग़ांव में भी सघन चैकिंग अभियान चलाकर बिना मास्क व बेवजह सडक़ों पर घूमने वाले लोगों के चालान काटकर समन शुल्क वसूल किया गया। इस अभियान के तहत लोगों में अफरा-तफरी मची रही।