कुंवर ब्रिजेश सिंह के राज्यमंत्री बनाये जाने पर गांव में खुशी का माहौल
- भाजपाईयों ने गांव पहुंचकर उनके पिता को खिलाई मिठाई और कार्यकर्ताओं ने एक दुसरे को दी बधाई
देवबंद [24CN]: कुंवर बृजेश सिंह के राज्य मंत्री बनाये जाने पर उनके पेतृक गांव जडौदा जटट में खुशी का माहौल हो गया। कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाडो की थाप पर जमकर डांस किया। भाजपाईयों ने हर्ष व्यक्त करते हुऐ गांव पहुंचकर उनके पिता राजकुमार रावत का मंुह मीठा कराया और एक दूसरे का बधाई दी।
इस मौके पर वरिष्ठ नेता राकेश गांगुली बाल्मीकि, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संदीप शर्मा एडवोकेट, भाजपा जिला मंत्री विपिन भारतीय, नगर उपाध्यक्ष चैधरी रविंदर सिंह जुडड़ा, कुलभूषण, रवि, आरती, युवा भाजपा नेता भारतीय अशोक वर्मा, सीटू सैनी, अजय गर्ग, विवेक तायल, चरण सिंह कोरबा, सनित जुडड़ा, क्षेत्र के सैकड़ों लोग मौजूद रहे सभी में खुशी में हर्ष का वातावरण था भाजपा जिला उपाध्यक्ष संदीप शर्मा एडवोकेट जिला मंत्री विपिन भारतीय ने कहा कि विधायक जी के मंत्री बनने से संगठन में जिले को सम्मान दिया है जिसके लिए पूरा संगठन प्रदेश व केंद्र नेतृत्व का आभार व्यक्त करता है
उधर, भारतीय जनता पार्टी विधानसभा देवबंद से दूसरी बार बने विधायक कुंवर बृजेश सिंह जी की जीत एवं उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य मंत्री बनाए जाने पर भाजपा जिला सहारनपुर के जिला मीडिया प्रभारी नितिन गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर एवं लड्डू बांटकर हर्ष व्यक्त किया। नितिन गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश में देवबंद अपनी अलग पहचान रखता है यहां पर मां त्रिपुर बाला सुंदरी सिद्ध पीठ मंदिर है एवं देवबंद के नजदीक ग्राम मिरगपुर बाबा फकीरा दास जी के नाम से समस्त उत्तर प्रदेश में अपनी अलग पहचान रखता है ऐसे में योगी सरकार में कुंवर बृजेश सिंह जी को मंत्री बनाए जाना जिले ही नहीं संपूर्ण जनता के लिए गर्व का विषय है। इस अवसर पर नगर पुरोहित पंडित विशाल शर्मा, विशाल सैनी समिति के अध्यक्ष राजू सैनी, महाराजा अग्रसेन समिति के संस्थापक गगन मित्तल, निखिल अग्रवाल, भाजपा नगर मंत्री उमेश सैनी, रजत सैनी सुनील, अमित सिंघल, मोहित आदि उपस्थित रहे।

वही, भारतीय जनता पार्टी की नवगठित सरकार में राज्य मंत्री के रूप में क्षेत्र से विधायक कुंवर बृजेश सिंह जी को प्रतिनिधित्व मिलने पर देवबंद नगर मंे कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनाते हुए मिष्ठान वितरित किया।
क्षेत्रीय विधायक कुंवर ब्रिजेश सिंह को राज्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किए जाने के पश्चात सुभाष चैक पर नगर महामंत्री अरुण गुप्ता के प्रतिष्ठान पर नगर कार्यकर्ताओं द्वारा खुशियां मनाते हुए एक दूसरे को बधाई दी एवं देवबंद क्षेत्र के विकास में एक नया आयाम जुड़ते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नगर महामंत्री अरुण गुप्ता, विजेश कंसल, राकेश मित्तल, राजीव गुप्ता, श्याम चैहान, कुलदीप चैहान, ठाकुर मनोज राणा, ठाकुर विक्रम पुंडीर, रोहित त्यागी, संजीव शर्मा गौतम वर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
