दुर्गा अष्टमी व महानवमी पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाबए श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन कर लिया आशीर्वाद
- सहारनपुर में कन्याओं को भोजन कराते श्रद्धालु।
सहारनपुर। चैत्र माह के पावन नवरात्रि पर्व पर आज दुर्गा अष्टमी एवं महानवमी के अवसर पर क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला। सुबह से ही श्रद्धालु पूजा.अर्चना में जुट गए और घर.घर में विधि.विधान के साथ कन्या पूजन किया गया।
इस दौरान बालिकाओं को देवी स्वरूप मानकर उनकी पूजा की गई तथा उन्हें हलवा.पूरी व काले चने का प्रसाद खिलाकर उपहार भेंट किए गए। श्रद्धालुओं ने कन्याओं का आशीर्वाद लेकर परिवार की सुख.समृद्धि की कामना की। कई स्थानों पर बालिकाओं की खोज के लिए लोगों को विशेष प्रयास करने पड़ेए क्योंकि अधिकांश घरों में पहले से ही कंजिकाएं बैठाई जा चुकी थीं। नवरात्रि के इस पावन अवसर पर पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास और आस्था का वातावरण बना रहा। पूरे दिन कन्या पूजन का सिलसिला जारी रहाए जो दोपहर बाद तक चलता रहा। वहींए क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में भी दुर्गा अष्टमी और महानवमी के अवसर पर विशेष पूजा.अर्चना की गई।
श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन कर मनोकामनाएं मांगीं और परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की।नगर में कन्या पूजन और महागौरी की आराधना श्रद्धा और उल्लास के साथ सम्पन्न हुई। भक्तों ने कन्याओं को साक्षात देवी का स्वरूप मानकर उनके पैर धोएए तिलक लगायाए मौली बाँधी और हलवा.पूरी व चने का भोग अर्पित कियाए साथ ही आशीर्वाद लेकर सुख.समृद्धि की कामना की। पटेल नगर में नन्हीं कन्याओं की विशेष रौनक देखने को मिली। सुंदर वेशभूषा में सजी ये कन्याएँ घर.घर जाकर कंजक का रूप बनीं। मान्यता है कि कन्या पूजन से व्रत और पूजा का पूर्ण फल मिलता हैए क्योंकि कन्याओं में माँ दुर्गा का वास होता है।
न्याओं की विशेष रौनक देखने को मिली। सुंदर वेशभूषा में सजी ये कन्याएँ घर-घर जाकर कंजक का रूप बनीं। मान्यता है कि कन्या पूजन से व्रत और पूजा का पूर्ण फल मिलता है, क्योंकि कन्याओं में माँ दुर्गा का वास होता है।
