‘देश और आर्मी को बदनाम करने की रची थी साजिश…’, रामदास अठावले ने हरियाणा में राहुल गांधी पर साधा निशाना

‘देश और आर्मी को बदनाम करने की रची थी साजिश…’, रामदास अठावले ने हरियाणा में राहुल गांधी पर साधा निशाना

बादली । हरियाणा के झज्जर जिले के माजरी गांव में पहुंचे केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण राज्य मंत्री रामदास अठावले ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री को बदनाम कर खुद की इमेज खराब कर रहे हैं।

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर अठावले ने कहा विदेशी तर्ज पर सदन में एक बार फिर से देश और आर्मी को बदनाम करने की राहुल की साजिश थी।

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण राज्य मंत्री रामदास अठावले ने रविवार को झज्जर जिला के गांव माजरी में आयोजित एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।

इस दौरान रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष रवि कुंडली भी मौजूद रहे। गांव माजरी में पहुंचने पर कार्यक्रम आयोजक प्रदीप बाल्यान व सरपंच धर्मवीर सहित ग्रामीणों ने मंत्री का स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री ने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।

100 दिनों की बजाय 125 दिन का मानदेय तय किया

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि विपक्ष द्वारा मनरेगा का नाम बदलने का मुद्दा नहीं है। विपक्ष को देखना चाहिए कि योजना के तहत के 100 दिनों की बजाय 125 दिन का मानदेय तय किया है।

एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए कहा कि महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पंवार के विमान हादसे की अभी जांच चल रही है। गांव में बाबा साहब के नाम पर बड़ा भवन बनाने की मांग पर मंत्री ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी साहब से बात करके इस कार्य को करवाने में सहयोग करेंगे।


Leave a Reply