‘शांति नहीं, बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका’, बोले ईरानी संसद के स्पीकर गालिबाफ

‘शांति नहीं, बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका’, बोले ईरानी संसद के स्पीकर गालिबाफ

नई दिल्ली। ईरान की संसद के स्पीकर गालिबाफ ने अमेरिका पर आरोप लगाया है कि वह सार्वजनिक रूप से बातचीत की बातें करता है, जबकि गुपचुप तरीके से जमीनी हमले की तैयारी कर रहा है। रॉयटर्स ने ईरानी सरकारी मीडिया के हवाले से यह रिपोर्ट दी है।

उन्होंने यह भी कहा कि देश की सेना अमेरिका के संभावित जमीनी हमले का सामना करने के लिए तैयार है और चेतावनी दी कि वे वॉशिंगटन के क्षेत्रीय सहयोगियों को सजा देंगे। कालिबफ ने कहा कि ईरान भी जवाबी हमले के लिए तैयार है और सेना इंतजार कर रही है।

नुकसान का आकलन रहे खाड़ी देश

उधर, एल्युमीनियम बहरीन (Alba) ने कहा कि वह अपनी फैक्ट्री और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के एक अन्य बड़े उत्पादक पर हुए ईरानी हमलों के बाद हुए नुकसान का आकलन कर रही है। ये हमले खाड़ी क्षेत्र के अहम इंफ्रास्ट्रक्चर पर बढ़ते हमलों के बीच हुए हैं।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को हुए हमले में एल्बा के दो कर्मचारी घायल हो गए, जबकि Emirates Global Aluminium ने मिसाइल और ड्रोन हमलों के बाद अपनी साइट पर काफी नुकसान होने की जानकारी दी।

ईरान ने क्यों किया हमला?

ये हमले ऐसे समय में हुए हैं जब खाड़ी क्षेत्र के एल्युमीनियम उत्पादक इस संघर्ष और ईरान द्वारा होर्मुज स्ट्रेट को प्रभावी रूप से बंद कर दिए जाने के कारण शिपिंग में गंभीर रुकावटों का सामना कर रहे हैं। ईरान के आईआरजीसी ने कहा कि उसने ईरानी औद्योगिक स्थलों पर हुए हमलों के जवाब में इन फैक्ट्रियों को निशाना बनाया। उसने आरोप लगाया कि इन कंपनियों का अमेरिकी सेना और एयरोस्पेस क्षेत्रों से संबंध है।


Leave a Reply