श्रीराम कथा से बढ़कर नहीं है कोई दूसरी कथा: दीक्षित

श्रीराम कथा से बढ़कर नहीं है कोई दूसरी कथा: दीक्षित
  • सहारनपुर में नागल में श्रीराम कथा के शुभारम्भ पर निकाली गई जल कलश यात्रा।

नागल। कथाव्यास गौरव दीक्षित ने कहा कि भगवान राम की कथा से बढ़कर संसार में कोई दूसरी कथा नहीं है। कथाव्यास गौरव दीक्षित गांव बढेड़ी कोली स्थित एक स्कूल में श्रीराम कथा में ज्ञान की अमृत वर्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम कथा को भगवान श्रीराम के पुत्र लवकुश ने भगवान श्रीराम के सामने ही कही थी। जिसका पुण्य यह मिला कि लव कुश को उनके पिता भगवान श्रीराम मिल गए तथा माता जानकी वैकुंट धाम को प्रस्थान कर गई।

गौरव दीक्षित ने कहा कि मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम स्मरण करने पर सभी कष्टों का विनाश कर देते हैं। इससे पूर्व श्रद्धालु महिलाओं द्वारा कस्बे में भव्य मंगल जल कलश यात्रा निकाली गई जो कस्बे के विभिन्न मार्गों से होती हुई कथास्थल पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। समाजसेवी पवन गोयल ने फीता काटकर श्रीराम कथा का शुभारम्भ किया। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बिरम सिंह, रजनीश नौसरान, डा. महावीर सिंह, राकेश शर्मा, लिटिल शर्मा, ललित शर्मा, संतोष देवी, संतोष शर्मा, रीना शर्मा, सुनीता शर्मा, बॉबी चौधरी, रूचि चौधरी, बबीता शर्मा, कुसुम, रश्मि, सुनीता देवी, लक्ष्मी देवी आदि मौजूद रहे।