shobhit University Gangoh
 

भायला रोड स्थित नाले की गंदगी की सफाई को लेकर क्षेत्र के लोगों में रोष

भायला रोड स्थित नाले की गंदगी की सफाई को लेकर क्षेत्र के लोगों में रोष
  • नाले की सफाई को लेकर प्रर्दशन करते मौहल्लेवासी

देवबंद [24CN] : नगर के भायला रोड स्थित नाले की गंदगी की सफाई को लेकर क्षेत्र के लोगों में रोष बना हुआ है। क्षेत्रवासियों ने नगपालिका परिषद से अविलंब नाले की सफाई कराये जाने की मांग की।

भारतीय किसान युनियन तोमर मो0 अब्बास ने पालिका परिषद से नाले की तत्काल सफाई कराये जाने की मांग करते हुऐ कहा कि बरसात के मौसम में नालो की सफाई न होने से लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड रहा है। बरसात का गन्दा पानी लोगों की दुकानो व घरों में भर जाता है जिससे क्षेत्रवासियों का जीवन दुभर हो गया है। उन्होने कहा कि यदि नगरपालिका परिषद ने जल्द ही नाले की सफाई नही कराई तो मौहल्लेवासी धरना प्रर्दशन को मजबूर होगें। मांग करने वालो में मोनिश अहसान गोड आजम खान, अजय कुमार, रोहित, मदन सिंह, ब्रजमोहन, रोहताश, भगत सिंह, मनव्वर, आदि शामिल रहे।

Jamia Tibbia