जनपद के युवक भविष्य के संचालक, विजन डॉक्यूमेंट 2047 के नीति निर्माण में उत्साह के साथ करें सहभागिता

जनपद के युवक भविष्य के संचालक, विजन डॉक्यूमेंट 2047 के नीति निर्माण में उत्साह के साथ करें सहभागिता
सहारनपुर में जानकारी देते जिलाधिकारी मनीष बंसल।
  • सहारनपुर में जानकारी देते जिलाधिकारी मनीष बंसल।

सहारनपुर। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने विकसित उत्तर प्रदेश 2047 समृद्धि का शताब्दी पर्व महाभियान के संबंध में बताया कि ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों, नगर पंचायतों, नगर पालिकाओं एवं नगर निगम के वार्डों में अधिकतम जनसहभागिता के साथ आमजनों को संवेदीकृत हेतु वृहद मंथन गोष्ठियां आयोजित की जा रही है।

जिलाधिकारी श्री बंसल ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की अध्यक्षता में वृहद रूप से आयोजित हो रही गोष्ठियों में आमजन द्वारा बहुमूल्य फीडबैक दिये जा रहे है। जनपद फीडबैक देने के संबंध में सर्वोच्च स्थान पर रहे इसके लिए प्रयास किया जाए कि 31 अक्टूबर तक प्रत्येक घर से फीडबैक आए। इसमें सभी वर्गों के लोग सम्मिलित हों। पुरूष, महिलाएं, युवा, बुजुर्ग, संभ्रान्तजन, सेवानिवृत्त व्यक्ति शामिल हों जिससे विचारों में समग्रता रहे। उन्होने कहा कि प्रत्येक नागरिक की भागीदारी से विजन डाक्यूमेंट बनाना माननीय मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में शामिल है। यह एक साझा लक्ष्य है जोकि जनता के विश्वास और सक्रिय सहभागिता से आगे बढता है। यह परिकल्पना हर प्रदेशवासी के सहयोग से ही साकार होगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि शताब्दी मिशन अर्थ शक्ति, सृजन शक्ति एवं जीवन शक्ति की थीम पर चिन्हित 12 सैक्टरों कृषि एवं सम्बद्ध, पशुधन संरक्षण, औद्योगिक विकास, आईटी एवं इमर्जिंग टैक्नोलोजी, पर्यटन, नगर एवं ग्राम विकास, अवस्थापना, संतुलित विकास, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा एवं सुशासन के तहत अपने मत को अधिक से अधिक जनभागिदारी से विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भर भारत-आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश शताब्दी संकल्प 2047 में समृद्धि का शताब्दी पर्व मनाने के लिए अधिक से अधिक फीडबैक क्यूआर कोड या वेबसाइट के माध्यम से देकर विजन डाक्यूमैंट बनाने में सहयोग दें।

मिशन शक्ति फेज 5.0 के विशेष अभियान के अंतर्गत दिनांक 27.10.2025 को  विकासखंड बलियाखेड़ी के ग्राम सुनहेटी खडख़ड़ी, सहारनपुर में  जागरूकता चैपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओंध्बालिकाओं को घरेलु हिंसा एवं दहेज उन्मूलन विषय पर चर्चा करते हुये  महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित सभी कल्याणकारी योजनाओं यथा निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड हेल्प लाइन, दत्तक ग्रहण इकाई आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई,साथ ही सभी हेल्प लाइन नंबर जैसे चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076, महिला पावर हेल्पलाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181 पुलिस हेल्पलाइन 112, एंबुलेंस सेवा 108 तथा 102 आदि के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए उसकी उपयोगिता के बारे में बता कर महिलाओं को जागरूक किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *