shobhit University Gangoh
 

युवाओं ने उत्साह के साथ कराया कोरोना का टीकाकरण

युवाओं ने उत्साह के साथ कराया कोरोना का टीकाकरण
  • सहारनपुर में कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाता युवक।

सहारनपुर [24CN] । केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना महामारी पर काबू पाने के लिए अधिक से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन कराने के लिए किए जा रहे प्रयासों के तहत आज भी जनपद में विशेष अभियान चलाकर लोगों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया गया ताकि कोरोना महामारी से बचाया जा सके।

गौरतलब है कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना महामारी से बचाव के लिए जहां सम्भावित तीसरी लहर से निपटने की तैयारियां की जा रही हैं, वहीं दूसरी ओर लोगों को इस महामारी से सुरक्षित रखने के लिए टीकाकरण पर भी जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में आज भी सीएमओ डा. संजीव मांगलिक के निर्देशानुसार जनपद के कई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चलाए गए टीकाकरण अभियान के तहत 18 से 45 वर्ष से 45 से अधिक आयु वर्ग के लोगों को कोरोना वैक्सीन के पहली व दूसरी खुराक के टीके लगाए गए।

टीकाकरण को लेकर युवाओं में उत्साह का संचार दिखाई पड़ा। टीकाकरण के लिए आए युवाओं ने अन्य लोगों को भी जागरूक किया तथा लोगों से अफवाहों पर विश्वास न रखते हुए अनिवार्य रूप से कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाने की अपील की ताकि कोरोना की इस जंग में केंद्र व प्रदेश सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कोरोना को मात दी जा सके।

Jamia Tibbia