मांगे पुरी ने होने पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश व उतराखण्ड के कार्यकर्ताओं को भी बुलाया जायेगा देवबंद।

मांगे पुरी ने होने पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश व उतराखण्ड के कार्यकर्ताओं को भी बुलाया जायेगा देवबंद।
  • मांगे पुरी न होने पर किया जाये हाईवे जाम

देवबंद [24CN] : देवबंद में सांपला रोड स्थित मुख्य बिजली घर पर भाकियू तोमर बिजली की समस्याओं को लेकर अनिश्चितकालीन धरना लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। किसानों ने दो टूक कहा कि जब तक उनकी समस्याओं का हल विभाग द्वारा नहीं किया जाएगा वह यहां से टस से मस नहीं होंगे और हर हालत में आंदोलन जारी रखेंगे।

मुजफ्फनगर जिलाध्यक्ष अखिलेश चौधरी ने कहा कि विगत 7 महीनो से देश का किसान सडकों पर है और भ्रष्ट सरकारें किसानो की मांगे नही मान रही है। उन्होने कहा कि देवबंद में शनिवार को संगठन के सभी पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं को बुलाया जायेगा साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उतरांखण्ड से भी भाकियु तोमर के पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं को देवबंद बलाया जायेगा।

ब्लाक अध्यक्ष फरमान गौड ने कहा कि निकम्मी सरकार में अधिकारी भी निकम्मे हो गये है और ये लोग किसान को कमजोर समझने की भुल न करें।उन्होने कहा कि समस्याओं का समाधान न हुआ तो आन्दोलन सडकों पर जाम लगाकर किया जायेगा। जिलाध्यक्ष श्यामसिंह राणा ने कहा कि उनके सभी कार्यकर्ताओं के हौसंले बुलंद है और यह जनहित की लडाई है और जब तक इस लडाई में सफलता नही मिलेगी वह धरना स्थल से नही उठेगें।

धरना स्थल पर शुक्रवार को नगराध्यक्ष कलीम गौड, तारिक गौड, हाजी अब्बास, दीपक त्यागी, किरतपाल, मो0 अयान, प्रमोद कुमार, कलीम लबकरी, रमीज रजा, अथर नकवी, मंगता ठेकेदार, आदि मौजूद रहे।