shobhit University Gangoh
 

सर्वसमाज को किया जाएगा पार्टी से जोडऩे का काम: कैसर

सर्वसमाज को किया जाएगा पार्टी से जोडऩे का काम: कैसर
  • सहारनपुर में रालोद की बैठक को सम्बोधित करते जिलाध्यक्ष राव कैसर सलीम।

सहारनपुर [24CN] । राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष़्ा राव कैसर सलीम ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर पांच-पांच यूथ की कमेटी गठित की जाएगी जिसमें सर्वसमाज के साथ-साथ पिछड़ा, अति पिछड़ा, दलित व अल्पसंख्यक समाज को जोडऩे का काम किया जाएगा।

जिलाध्यक्ष राव कैसर आज यहां लोक निर्माण विभाग के अतिथिगृह पर आयोजित बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि नकुड़, गंगोह, रामपुर मनिहारान एवं देवबंद विधानसभा की छह-छह सदस्यीय समितियों का गठन किया गया है। प्रत्येक विधानसभा में दो-दो समिति बनाई गई हैं जो प्रत्येक रविवार को रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी के ड्रीम प्रोजेक्ट बहुजन उदय अभियान के तहत अपनी-अपनी विधानसभा के गांव में जाकर रालोद के संकल्प पत्र का प्रचार-प्रसार करेगी और उस गांव में प्रत्येक बूथ पर पांच-पांच यूथ कमेटी का गठन करेगी जिसमें सर्वसमाज के साथ-साथ पिछड़ा, अति पिछड़ा, दलित एवं अल्पसंख्यक समाज को जोडऩे का काम होगा। यह समिति सीधे जिलाध्यक्ष एवं केंद्रीय कार्यालय को अपने द्वारा किए गए कार्य से अवगत कराएगी।

प्रदेश महासचिव चौ. धीरसिंह व युवा हमजा मसूद ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। पेट्रोल, डीजल व रसोईगैस की कीमतें छू रही हैं जो आम आदमी की पहुंच से दूर हैं। धान के किसान को उसकी फसल का वाजिब दाम नहीं मिल पा रहा है। गेहूं की बुवाई के लिए डीएपी खाद की किल्लत बनी हुई है जिस कारण किसान परेशान है। उन्होंने कहा कि इन सब समस्याओं का एकमात्र साधान केवल रालोद ही एक विकल्प है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता को रालोद के पक्ष में आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान करने के लिए प्रेरित करें।

बैठक में राव फरमान, अशोक मुखिया, चौ. गजेंद्र, पार्षद आसिफ, आरती शर्मा, अनुज वर्मा, रमेश चौहान, सतपाल कालड़ा, चौ. किरणपाल, पंकज चौधरी, शाहजमां खान, सलीम ख्वाजा, हाजी शमीम, आरिफ मुखिया, प्रवीण धनकर, राव मोहसिन, महावीर सैनी, राव जावेद, राव इश्तखार, कुमार फौजी, राजू पंडित, चौ. राजवीर सिंह, कालूराम प्रधान, राव इरफान, रविंद्र त्यागी आदि मौजूद रहे।

Jamia Tibbia