महिलाओं ने की कालोनी का मुख्य द्वारा न तोड़े जाने की मांग

महिलाओं ने की कालोनी का मुख्य द्वारा न तोड़े जाने की मांग
  • सहारनपुर में कालोनी का मुख्य द्वार न तोड़े जाने की मांग करती क्षेत्रवासी महिलाएं।

सहारनपुर [24CN]। महाराजा गार्डन, काली मंदिर व प्रेमपुरी कालोनी के क्षेत्रवासियों ने नगर निगम द्वारा क्षेत्रवासियों के सहयोग से लगाए गए मुख्य द्वारों को न तोड़े जाने की मांग की गई। गौरतलब है कि नगर निगम द्वारा क्षेत्रवासियों के सहयोग से महाराजा गार्डन व प्रेमपुरी कालोनी मौहल्ले में दो मुख्य द्वारों का निर्माण कराया गया था। आज महाराजा गार्डन, काली मंदिर व प्रेमपुरी कालोनी की महिलाएं एकत्र हुई जहां उन्होंने कुछ लोगों द्वारा नगर निगम द्वारा निर्मित कराए गए मुख्य द्वारों को तोड़े जाने के प्रयास की निंदा करते हुए आक्रोश व्यक्त किया।

महिलाओं का कहना था कि नगर निगम द्वारा क्षेत्रवासियों के सहयोग से जो मुख्य द्वार लगाए गए थे उन्हें कुछ लोग तोडऩा चाहते हैं। उन्होंने नगर निगम से मांग की कि कालोनी के बाहर लगाए गए मुख्य द्वारों को न तोड़ा जाए। उनका कहना था कि इन कालोनियों में अधिकांश व्यापारी वर्ग रहता है तथा पुरूष सुबह ही अपनी दुकानों पर चले जाते हैं तथा घरों में केवल महिलाएं ही रह जाती हैं जिन्हें हमेशा लूट व चोरी का डर बना रहता है। उनका कहना था कि कुछ समय पूर्व भी इन कालोनियों में बाइक सवार बदमाश चैन लूटकर फरार हो गए थे। इस दौरान नीलम, शशि खुल्लर, पुष्पा गोयल, बाला पुंडीर, शालू, सारिका, ऋतिका राठी, गीता रानी, रेणु गुप्ता, रीना त्यागी, सरिता, कविता सैनी, गरिमा गुप्ता, सीमा रानी सहित भारी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।