shobhit University Gangoh
 

मारपीट के दौरान महिला का गर्भ गिरा

  • एसएसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने दो महिलाओं सहित चार के खिलाफ की रिर्पोट दर्ज

देवबंद [24CN] : नाली में गंदगी बहाने के विवाद को लेकर महिलाओं सहित चार व्यक्तियों ने घर में घुसकर गर्भवती महिला से मारपीट की। मारपीट के दौरान महिला का गर्भ गिर गया। पीडिता के पति ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी के आदेश पर देवबंद पुलिस ने कोतवाली में चारो आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

एसएसपी के आदेश पर दर्ज रिर्पोट में देवबंद की गांधी कालोनी निवासी नरेन्द्र पुत्र जयचन्द्र ने बताया कि उसके पडौस में रहने वाले कर्ण सिंह पुत्र विजय नाली में गंदगी बहाते है जब उन्हे गंदगी बहाने से मना किया तो कर्णसिंह, आदित्य, पूजा व सुनीता ने घर में घुसकर उसकी पत्नी पूजा से मारपीट की। नरेन्द्र का आरोप है कि मारपीट के दौरान उसकी पत्नी का तीन महीने का गर्भ गिर गया। रिर्पोट के आधार पर पुलिस ने घटना की जांच शूरू कर दी है।

Jamia Tibbia