ताइक्वांडो प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत

- सहारनपुर में ताइक्वांडो प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी।
सहारनपुर [24CN]। जिला ओलम्पिक संघ के तत्वावधान में आयोजित मिनी ओलम्पिक में आज ताइक्वांडो महिला वर्ग के मुकाबलों में महिला खिलाडिय़ों द्वारा अपनी खेल प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया गया। जेवी जैन कालेज में आयोजित ताइक्वांडो महिला वर्ग मुकाबलों का शुभारम्भ नालंदा एकेडमी व हरि इंस्टीटयूट के चेयरमैन सुभाष चौधरी ने खिलाडिय़ों से परिचय हासिल करके किया।
ताइक्वांडो प्रतियोगिता के 30 से 35 किग्रा भार वर्ग में जहानवी ने प्रथम व पल्लवी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। जबकि 40 से 45 किग्रा भार वर्ग में सनम ने पहला व लक्ष्मी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि 45 से 50 किग्रा भार वर्ग में आफरीन राणा ने प्रथम, अंशी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। जबकि 50 से 50 किग्रा भार वर्ग में नाजराना ने पहला व चारू ने दूसरा स्थान स्थान प्राप्त किया। 55 किग्रा से ऊपर भार वर्ग में खुशी ने प्रथम व रूकसान ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में मुस्तकीम अंसारी, श्रीमती सरिता प्रजापति, हैदर अली, अमित कुमार व ऋतिक शामिल रहे। ताइक्वांडो प्रतियोगिता के सभी विजयी खिलाडिय़ों को दिल्ली पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती सुरेखा सिंह व महाराज सिंह कालेज में इग्नू के को-आर्डिनेटर डा. संजय गुप्ता ने सम्मानित किया।
इस दौरान श्रीमती सुरेखा सिंह ने कहा कि खिलाडिय़ों को कोविड-19 से डर नहीं लगता क्योंकि वे हमेशा फिट रहते हैं तथा उनकी तंदरूस्ती अच्छी रहती है। इस अवसर पर यूपी ओलम्पिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष व नगर विधायक संजय गर्ग, कालेज प्राचार्य डा. वकुल बंसल, जिला ओलम्पिक संघ के सचिव, डा. अशोक गुप्ता, डा. लोकेश कुमार, डा. पंकज गुप्ता, डा. धर्मेंद्र, डा. राजेंद्र कुमार, डा. शुभ्रा चतुर्वेदी, डा. नीता कौशिक, डा. पूनम शर्मा, डा. अशोक शर्मा, डा. हरवीर सिंह, डा. मुकेश कुमार, डा. नीरज, अलंकार किशोर, वृतिका त्यागी, अंजलि शर्मा, अंजलि चौधरी, विवेक मैथ्यूज, आकांक्षा लाम्बा, सपना गोस्वामी, पप्पू कुमार, नितिन कुमार, मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।