shobhit University Gangoh
 

कोरोना की लड़ाई में पूरा देश हुआ एकजुट, सभी ने मिलकर जलाए दीये

कोरोना की लड़ाई में पूरा देश हुआ एकजुट, सभी ने मिलकर जलाए दीये

नई दिल्ली। कोरोना के विरुद्ध लड़ाई में पूरा देश एक बार फिर एकजुट हो गया। इस महामारी के अंधकार को चुनौती देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर देश के 130 करोड़ लोग रात नौ बजे नौ मिनट के लिए दीये जलाए। दिल्ली एनसीआर से लेकर देश के कोने-कोने से लोगों ने घरों के बाहर दीये और मोमबत्ती जलाकर ये संदेश दिया कि वो कोरोना के खिलाफ लड़ाई में एकजुट हैं।

– कोरोना के खिलाफ लड़ाई में एकजुटता दिखाते हुए तमिलनाडु के चेन्नई सेंट्रल में सोसायटी के लोगों ने अपने घरों की सारी बत्तियां बंद कर दी और घरों में कुछ दीपक जलाए, जिसके बाद सोसायटी का नजारा बहुत ही ज्यादा मनमोहक दिखाई दिया।

– उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से आयी तस्वीरों में भी लोगो ने प्रधानमंत्री अपना पूरा समर्थन दिया।

Night
सहारनपुर के नकुड से आयी तस्वीर

– अहमदाबाद में लोगों ने अपने घरों की बत्तियाँ बंद कर दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई को चिह्नित करने के लिए सभी को अपने घरों की सभी लाइटों को आज रात 9 बजे 9 मिनट के लिए बंद करने का अनुरोध किया था। जिसपर पूरे देश ने अपने घरों की बालकनी में दिये जलाए हैं।

– आज रात 9 बजे 9 मिनट पर पीएम मोदी के आह्वान पर चेन्नई में लोग मिट्टी के दीये जलाए। सभी लोगों ने घरों की लाइट बंद कर दी और सिर्फ एक मोमबत्ती या ‘दीया’ जलाया है। इस दौरान लोगों ने मोबाइल की टॉर्च जलाकर कोरोना के खिलाफ लड़ाई में एकजुटता दिखाई है।

– कोरोना संकट में लोगों की एकता को लेकर अब से कुछ ही देर में जलाए जाने वाले दीपकों पर श्री श्री रविशंकर ने कहा कि आएये हम सब पूरी दुनिया के लिए हम दीपक जलाएं और लोगों के दिल और दिमाग को हल्का करें। यह सकारात्मकता आशा और एकजुटता बनाने का समय है। पीएम मोदी ने रविशंकर के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा कि आपका समर्थन हमारे लिए मूल्यवान है।

Jamia Tibbia