ग्राम प्रधानो ने पंचायत सचिव पर पीएम आवास के पात्रो को अपात्र घोषित करने के आरोप लगाये
- एसडीएम को समस्या से अवगत कराते ग्रामीण
नकुड [इंद्रेश]। संपूर्ण समाधान दिवस पर ग्रामीणो ने ग्राम पंचायत सचिव पर पात्र ग्रामीणो को पीएम आवास योजना से वंचित करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणो ने आरोपी ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग भी की है।
शनिवार को ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष संजय प्रधान के नेर्तत्व में ग्राम प्रधान मेहेरबान , व सम्राट सिंह के अलावा ग्राम पंचायत चाउसंहसपुर, कुल्हेडी, तिघरी रामगढ, व सिरसका से आये सैंकडो ग्रामीण संर्पूण समाधान दिवस पर आये। उन्होने ज्वांईंट मेजिस्टरेट राम्या आर से मिलकर ग्राम पंचायत सचिव पर पीएम आवास के पात्रो के नाम काटने का आरोप लगाया। नूरी, परवीन, सन्नो, आदि महिलाओ ने बताया कि उनके मकानो की छते कच्ची है। पर ंतु ग्राम सचिव ने उनके नाम पीएम आवास योजना के प्रस्तावित लाभार्थियो की सूची से काट दिये है।
सिरसका के प्रधान जसमेर सिंह ने बताया कि नकुड ब्लाक में अघ्याना ग्राम पंचायत के अतिरिक्त पीएम आवास के कुल 73 आवेदको मे से सत्यापन के दौरान 23 आवेदक अपात्र घोषित किये गये। जबकि अघ्याना न्याय पंचायत के 10 गंाव के 55 आवेदको मे से 40 केा अपात्र घोषित कर दिया गया। उन्होने पंचायत सचिव पर मनमानी करने का आरोपी लगाते हुए इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने व आरोपी पंचायत सचिव के खिलाफ कडी कार्रवाई कराने की मांग की है।
