ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों के साथ मिल डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार

  • राजनैतिक रंजिश के चलते फर्जी मुकदमा दर्ज होने की आशंका व्यक्त की

देवबंद [24CN]: ग्राम प्रधान ने राजनैतिक रंजिश के चलते गांव के ही एक पक्ष पर अपने सहित चार अन्य के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कराये जाने का षडयंत्र रचे जाने का आरोप लगाते हुये डी आई जी व एस एस पी को पत्र देकर न्याय गुहार लगायी है।

देवबंद क्षेत्र के गांव घलौली के प्रधान मोनू कुमार ने डीआईजी ओर एसएसपी को दिए पत्र में गांव के ही एक पक्ष पर उस समेत दो नाबालिगों सहित चार लोगों को फर्जी मारपीट में फंसाए जाने का आरोप लगाया। प्रधान ने डीआईजी से निष्पक्ष जांच की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।

घलौली प्रधान मोनू ने डीआईजी ओर एसएसपी को दिए पत्र में बताया कि गांव में एक पक्ष राजनीति के चलते उससे रंजिश रखता है। ओर आए दिन उसे झूठे मामलो में फंसाए जाने के षड़यंत्र रचे जाते रहते हैं। प्रधान ने बताया कि 27 फरवरी को झूठी मारपीट में उस समेत दो नाबालिग छात्रो सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने का षड़यंत्र रचा जा रहा है। प्रधान ने डीआईजी से प्रकरण की निष्पक्ष जांच करा न्याय की गुहार लगाई है। एसएसपी और डीआईजी कार्यालय पहुंच न्याय की गुहार लगाने वालो में अभिषेक, नेतराम, सतपाल, सोमो, प्रताप सिंह, बाबू, जयपाल सिंह, सैंदरा, बेला और नीलम आदि मौजूद रहे।