भाजपा की जीत योगी आदित्यनाथ के सुशाशन की जीत: बिजेन्द्र गुप्ता

भाजपा की जीत योगी आदित्यनाथ के सुशाशन की जीत: बिजेन्द्र गुप्ता
नगर में हलवे का प्रसाद बांटतें कार्यकर्ता
  • नगर में जगह जगह भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बांटा गया हलवे का प्रसाद  

देवबंद: उ0 प्र0 विधान सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए ढोल बजाकर,  गुलाल लगाकर, और हलवा और मिठाई वितरीत कर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर पर बैठकर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के होर्डिंग लगाकर नगर में घुमकर सरकार बनने पर अपनी खुशी का इजहार किया।

इस अवसर पर खुशी जाहिर करते हुए पूर्व नगर महामंत्री बिजेन्द्र गुप्ता ने कहा कि भाजपा की जीत महिलाओ के स्वाभिमान और सम्मान, गरीबो के कल्याण, किसान और मजदूरो के उत्थान, व्यापारी व आम नागरिको की सुरक्षा और सुशासन की जीत है। भाजपा जिला शोध प्रमुख शुभलेश शर्मा ने कहा कि भाजपा की जीत में महिलाओ का विशेष योगदान है। भाजपा सरकार में महिलाओ को सम्मान और सुरक्षा के साथ स्वाभिमान से जीने का जो अधिकार मिला तथा योगी जी के मिशन नारी शक्ति अभियान से महिलाओ को आत्मनिर्भर व स्वालंबी बनाने के कारण महिलाओ ने बढ चढकर भाजपा के पक्ष में मतदान किया।

यू पी विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेत्री पूनम कौशिक  ने कहा कि भाजपा ने यू पी चुनाव राष्ट्रवाद, विकास, सुरक्षा, महिला, किसान, मजदूर, व्यापारी के कल्याण, स्वाभिमान और उत्थान के मुद्दे पर लड़ा था जिसमें भाजपा की जीत हुई, जबकि विपक्षी दलों के अहंकार, भृष्टाचार, माफियाराज और गुंडाराज की हार हुई। इस दौरान रीता सिंह, नीलम कश्यप, मीरा चैरसिया, सरिता कश्यप, बोबी पुंडीर, सुधा सैनी, जितेंद्र कश्यप, सुशील कौशिक, सुशीला शर्मा, स्नेहालता त्यागी, कुमारी नैंसी, कोमल, काजल आदि रही। उत्तर प्रदेश में भाजपा की प्रचंड बहुमत वाली सरकार बनने पर भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी नितिन गुप्ता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री वैभव अग्रवाल के नेतृत्व में नगर के गणमान्य लोगों ने जीत का जश्न मनाया जश्न मनाते हुए रंग गुलाल लगाते हुऐ एक दूसरे को लड्डू खिलाये तथा भगवा कलर का केक भी काटा।

इस अवसर पर विशाल सैनी समिति के अध्यक्ष राजू सैनी महाराजा अग्रसेन समिति के संस्थापक गगन मित्तल, निखिल अग्रवाल, नगर पुरोहित विशाल शर्मा, अंकुर कंसल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता ढोल बजाते हुए मजनू वाला रोड से शुरू होकर शास्त्री चैक नेचलगढ़, अनाज मंडी, एमबीडी चैक और रेलवे रोड से होते हुए सुभाष चैक पर समापन किया।