छांगुर के गुर्गों पर लगाया मतांतरण और दुष्कर्म का आरोप, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार

छांगुर के गुर्गों पर लगाया मतांतरण और दुष्कर्म का आरोप, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार

सहारनपुर। कोतवाली देहात क्षेत्र निवासी एक महिला ने एटीएस की गिरफ्त में आए बलरामपुर जिले के जलालुद्दीन उर्फ छांगुर के गुर्गों पर उसका मतांतरण कराने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

आरोपितों से जानमाल का खतरा बताते हुए पीड़िता ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़िता ने थाना पुलिस पर दुष्कर्म की शिकायत के बावजूद कार्रवाई न करने का भी आरोप लगाया।

कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि छांगुर के गुर्गों ने उसका मतांतरण कराया था। इतना ही नहीं उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया।

पीड़िता ने बताया कि छांगुर की गिरफ्तारी के बाद उसके गुर्गों से उसे जान-माल का खतरा है। आरोप लगाया कि उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही हैं और पहले भी उसपर कई बार हमले किए जा चुके हैं, लेकिन थाना पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।

महिला ने बताया कि 13 दिसंबर 2024 को गांव के ही तीन मुस्लिम युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। शिकायत के बावजूद थाना पुलिस ने न तो उसका मेडिकल कराया और न ही आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।

मामले में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद गिरफ्तारी नहीं की गई। महिला ने जानमाल का खतरा बताते हुए आशंका जताई कि आरोपित उसके साथ वारदात कर सकते हैं।

Jamia Tibbia