दुकान पर कब्जे को लेकर भिडें दो पक्ष, पुलिस कर्मीयों के सामने होती रही मारपीट, कई लोग घायल

दुकान पर कब्जे को लेकर भिडें दो पक्ष, पुलिस कर्मीयों के सामने होती रही मारपीट, कई लोग घायल
  • पुलिस के सामने ही एक दुसरे से भिडते दोनो पक्ष

देवबंद [24CN]: सम्पत्ति विवाद को लेकर 2 पक्षों में बीच गुरूवार को मारपीट हो गई। मारपीट की घटना से बाजार में अफरा तफरी का माहौल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन पुलिस के सामने भी दोनो पक्षा एक दुसरे के साथ हाथापाई करते रहे। पुलिस ने दोनो पक्षों के कई लोगों को हिरासत में ले लिया। दोनो पक्षों ने एक दुसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।

जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला लहसवाडा में दुकान और मकान के मालिकाना हक को लेकर एक पक्ष की गीता व दुसरे पक्ष के सतीश के बीच विवाद चल रहा है। गीता पक्ष के मायके के कई लोग व महिलाऐं सरधना से देवबंद आए और वह दुकान पर अपना हक जताने लगे। इस पर सतीश पक्ष के लोगों ने आपत्ति की। दोनो पक्ष के बीच बाजार में मारपीट होने लगी। इसमे गीता व रमा घायल हो गई। बीच बाजार झगडे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोनो पक्षों के लोग पुलिस के सामने ही एक दुसरे के साथ हाथापाई करते रहे। पुलिस ने दोनो पक्षों के कई लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली में ले आई। यहंा भी दोनो पक्ष एक दुसरें से झगडते रहे।

वही एक पक्ष का कहना है कि शिव शंकर के कोई बच्चा नही था उन्होने अपनी भतीजे सतीश को अपने पास रखा था और वसीयत सतीश के पुत्र मनीश के नाम कर दी थी। जबकि दुसरे पक्ष गीता ने अपने हिस्से की सम्पत्ति अपने भाईयों शिवकुमार, ब्रहमा निवासी सरधना आदि के नाम कर दी। इसी को लेकर दोनो पक्षों में गुरूवार को मारपीट हुई और दोनो पक्ष सम्पत्ति पर अपना अपना हक जता रहे है। पुलिस का कहना है कि दोनो पक्षों ने तहरीर दी है पुलिस मामले की जांच कर रही हैै कानून व्यवस्था को बिगाडने वाले आरोपियो के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी। जबकि सम्पत्ति विवाद का फैसला न्यायालय ही कर सकता है