चोरों ने किया हैंडपंप चोरी, व्यापारियों ने लगवाया
- नगरपालिका परिषद द्वारा हैंडपंप लगाने से पल्ला झाड लेने से व्यापारियों में रोष
देवबंद [24CN]: नगर के मेन बाजार मंे लगे हैंडपम्प को रात्रि में अज्ञात चोर उखाड ले गये। बाजार के व्यापारीयों ने पुलिस को सूचना दी और नगरपालिका परिषद से दुसरा हैंडपंप लगाने की मांग की। लेकिन पालिका द्वारा हैंडपंप लगाने से मना करने पर व्यापारियों ने खुद ही हैंडपंप लगवाया, नगरपालिका द्वारा हैंडपंप लगाने से मना किए जाने पर व्यापारियों में रोष है।
गुरूवार को नगर के मेन बाजार में स्थित हैंडपंप की चोरी होने से मेन बाजार व दूर दराज से बाजारों में खरीदारी करने आने वाले लोगों को पीने के पानी की परेशानी को देखते हुए बाजार वालो ने हैंडपंप चोरी की सूचना नगरपालिका और पुलिस को दी। परन्तु नगरपालिका ने हैंडपंप लगवाने से पल्ला झाड लिया। जिससे परेशानी को देखते हुए व्यापारियों ने स्वंय ही अपने खर्चे से हैंडपंप को लगवाया। नगरपालिका द्वारा हैंडपंप लगाने से पल्ला झाड लेने से व्यापारियों में रोष पनप रहा है। इस दौरान अनुज सिंघल, अरूण सिंघल, ब्रजेश पाल, दिनेश आदि व्यापारियों ने अपने खर्च से हैंडपंप लगाया।
