shobhit University Gangoh
 

मकान में हुई पांच लाख की चोरी का खुलासा नहीं

  • खानकाह पुलिस चौकी क्षेत्र के दारुल उलूम वक्फ पर हुई थी चोरी की वारदात

देवबंद। खानकाह पुलिस चौकी क्षेत्र के दारुल उलूम वक्फ पर दानिश के मकान से सोने चांदी के आभूषण और 50 हजार रुपये की नकदी चोरी होने के मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

बता दें, कि दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र निवासी दानिश 25 दिसंबर को परिवार के साथ गागलहेड़ी के कैलाशपुर स्थित रिश्तेदारी में गए हुए थे। इसका लाभ उठाकर चोर दानिश के मकान में घुस गए और कमरे में रखी अलमारी के ताले तोड़कर वहां से करीब पांच लाख रुपये कीमत के सोने चांदी के आभूषण और नकदी चोरी करके ले गए थे। चोरी में खास बात यह थी कि चोर सीढ़ी लेकर आया था और सड़क की तरफ खुले छोटे से रोशनदान से मकान में दाखिल हुआ था। अगले दिन परिवार के आने पर चोरी की घटना का पता चला। मामले में दानिश ने पुलिस को तहरीर दी हुई है। पुलिस का कहना है कि उस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकाली जा रही है। शीघ्र ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।

Jamia Tibbia