सहारनपुर चैप्टर के नव मनोनीत पदाधिकारियों का हुआ शपथ ग्रहण व स्वागत समारोह

सहारनपुर चैप्टर के नव मनोनीत पदाधिकारियों का हुआ शपथ ग्रहण व स्वागत समारोह
  • सहारनपुर में आईआईए के नवनिर्वाचित पदाधिकारी।

सहारनपुर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए पदाधिकारियों की घोषणा के उपरांत आईआईए भवन ट्रेड सेंटर, प्रताप मार्केट में भव्य स्वागत एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी सुनेजा एवं प्रमोद मिगलानी ने संयुक्त रूप से बताया कि संस्था की परंपरा के अनुसार प्रतिवर्ष नए पदाधिकारियों की घोषणा की जाती है। इसी क्रम में गौरव चोपड़ा को सहारनपुर चैप्टर का चेयरमैन नामित किया गया है।

इस अवसर पर कृष्ण राजीव सिंघल को केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य, संदरममअ अरोड़ा, आर. के. धवन एवं प्रमोद सडाना को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा संजय बजाज को राष्ट्रीय सचिव, सतीश अरोड़ा को मंडलीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। गौरव चोपड़ा ने निवर्तमान चैप्टर चेयरमैन अनूप खन्ना से प्रतीकात्मक ध्वज प्राप्त कर औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया। गौरव चोपड़ा ने अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार जताते हुए विश्वास दिलाया कि वे पूरी ईमानदारी, कर्मठता और कर्तव्यनिष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण राजीव सिंघल ने सभी सदस्यों से प्रतिदिन 15 मिनट संस्था को देने की अपील की और तीन वर्षों के कार्यकाल को सेवा भाव से निभाने का संकल्प लिया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय अरोड़ा ने कहा कि संस्था द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे और सदस्य समस्याओं के समाधान हेतु हर संभव प्रयास करेंगे। आर.के. धवन ने चैप्टर चेयरमैन के साथ मिलकर संस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का विश्वास दिलाया।

प्रमोद सडाना ने कहा कि संस्था की सभी गतिविधियां व्यवसायिक हितों से जुड़ी होनी चाहिए जिससे सदस्य लाभान्वित हों। सतीश अरोड़ा ने मंडलीय अध्यक्ष का दायित्व कर्तव्यनिष्ठा से निभाने की बात कही। शपथ ग्रहण समारोह का संचालन पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद मिगलानी ने किया।

कार्यक्रम में पूर्व चैप्टर चेयरमैन अशोक गांधी, निवर्तमान चेयरमैन अनूप खन्ना, सुषमा बजाज, दर्शन कुमार गुप्ता, हरजीत सिंह, अनुज कुमार जैन, शिवम गोयल, विनय दहुजा, अशोक छाबड़ा, सुरेन्द्र मोहन कालड़ा, अरविंद खन्ना, शिव अरोड़ा, संजय गर्ग, अमित अरोड़ा, नौशाद अली, गुलबशेर, मनोज जैन, पंकज गोयल, मन्नू बंसल, मनोज मित्तल, प्रमोद कुमार सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *