मुख्यमंत्री के सम्बोधन का छात्र-छात्राओं ने देखा लाइव प्रसारण

मुख्यमंत्री के सम्बोधन का छात्र-छात्राओं ने देखा लाइव प्रसारण
  • सहारनपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सम्बोधन का लाइव प्रसारण देखते छात्र-छात्राएं।

सहारनपुर [24CN]। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आज लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आयोजित टेबलेट स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम का आज जनपद के सभी महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं द्वारा सजीव प्रसारण देखा गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रेरणा सबको नई दिशा देती है। श्री वाजपेयी का पूरा जीवन लोक कल्याण के लिए था। उन्होंने कहा कि युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण तथा बेहतर भविष्य के लिए प्रदेश सरकार हरसंभव प्रयास करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रदेश से बाहर न जाना पड़े। इसके लिए प्रत्येक मंडल मुख्यालय पर मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत नि:शुल्क कोचिंग प्रदान की जा रही है। जनपद मुख्यालय पर कोचिंग प्रदान करने के लिए सरकार प्रयासरत है। उन्होंने डीजी शक्ति पोर्टल एवं एप का शुभारम्भ करते हुए कहा कि शीघ्र ही मंडल मुख्यालयों पर ऐसे आयोजन किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों की जगह जेल में है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सम्बोधन का जनपद के सभी डिग्री व इंटर कालेजों में बड़ी एलईडी स्क्रीन गाकर सजीव प्रसारण किया गया। इस दौरान सभी कालेजों के शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।