shobhit University Gangoh
 

विशेष उत्कृष्ट सेवा पदक मिलने पर थाना प्रभारी का किया सम्मान

विशेष उत्कृष्ट सेवा पदक मिलने पर थाना प्रभारी का किया सम्मान
  • सहारनपुर में पटनी स्थित कालेज में थाना प्रभारी सतेंद्र राय को सम्मानित करते आयोजक।

चिलकाना। थाना चिलकाना प्रभारी सतेंद्र कुमार राय को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा उत्कृष्ट सेवा पदक देने पर सरदार पटेल इंटर कालेज की प्रबंध समिति ने फूलमाला पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। चिलकाना क्षेत्र के गांव पटनी स्थित सरदार पटेल इंटर कालेज में आयोजित सम्मान समारोह में कालेज संरक्षक हरीश चेयरमैन, प्रबंधक विनोद रावल व प्रधानाचार्य प्रमोद रावल ने थाना प्रभारी सतेंद्र राय को फूलमाला पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए हरीश चेयरमैन ने कहा कि थाना प्रभारी ने उत्कृष्ट सेवा पदक हासिल करके एवं थान को आईएसओ प्रमाण पत्र दिलाकर हमारे थाने व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इसके लिए थाना प्रभारी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि आज क्षेत्र में पुलिस का भय व्याप्त है। लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास देखने को मिल रहा है। हर आदमी निडर होकर थाना प्रभारी को समस्या बताते हैं तथा समस्याओं का तुरंत समाधान किया जा रहा है।

थाना प्रभारी सतेंद्र राय ने क्षेत्र में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी से सहयोग की अपील की तथा स्कूली बच्चों को नशे से दूर रहकर देशप्रेम की भावना के प्रति जागरूक किया। इस दौरान शिक्षक इम्तियाज अली, आसिफ, इकबाल, रोहिल, परशराम, मांगेराम, आकाश कुमार, अभिषेक रावत, कनिका सैनी, सिमरन सैनी, हिमानी सैनी, सपना धीमान आदि मौजूद रहे।

 

Jamia Tibbia