बाढ़ पीडि़तों को तत्काल मुआवजा दे प्रदेश सरकार: नीरपाल

बाढ़ पीडि़तों को तत्काल मुआवजा दे प्रदेश सरकार: नीरपाल
  • सहारनपुर में रालोद की बैठक को सम्बोधित करते नीरपाल सिंह।

सहारनपुर। राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. नीरपाल सिंह ने कहा कि भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने से किसान व गरीब मजदूरों का जो जानमाल का नुकसान हुआ है सरकार उसकी तुरंत भरपाई करे।

चौ. नीरपाल सिंह आज यहां हकीकत नगर स्थित शिविर कार्यालय पर आयोजित रालोद की मासिक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बाढ़ की चपेट में आए यमुना खादर के सैंकड़ों गांवों की फसल बर्बाद हो गई है। मवेशी भूखे मर गए हैं तथा किसानों का करोड़ों रूपए का नुकसान हुआ है परंतु अभी तक किसानों को उनकी फसलों के हुए नुकसान का मुआवजा नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि महानगर की कालोनियों में ढमोला नदी की वजह से आई बाढ़ से मकानों की दीवारों व लेंटरों में बड़ी-बड़ी दरार पड़ गइ हैं। जिला प्रशासन केवल लीपापोती में लगा हुआ है। जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने सहारनपुर दौरे के दौरान पीडि़तों को तत्काल सहायता देने के निर्देश दिए थे। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की कि पीडि़तों को शीघ्र से शीघ्र सहायता दिलाई जाए।

महानगर अध्यक्ष रिंकू सेानकर व अरविंद मलिक ने कहा कि किसानों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान तुरंत दिलाया जाए क्योंकि किसान पहले ही बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा से परेशान है। बैठक में सतीश चौधरी, नरेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार, प्रदीप छोटा, संजय सिंह, विपिन मलिक, मौ. सलीम, कमल, प्रवीण गुर्जर आदि मौजूद रहे।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे